×

Lucknow Traffic Today: सावधान! 10वीं मोहर्रम पर ’’असरे का जुलूस’’ के मद्देनजर इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: रूट डायवर्जन आवश्यकतानुसार 29 जुलाई को सबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रहेगी।

Anant Shukla
Published on: 28 July 2023 11:40 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 2:38 AM GMT)
Lucknow Traffic Today: सावधान! 10वीं मोहर्रम पर ’’असरे का जुलूस’’ के मद्देनजर इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट
X
Lucknow Traffic diversion 29 July 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Traffic Diversion: 10वीं मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा ’’असरे का जुलूस’’ नाजिम साहब के इमामबाडा (विक्टोरिया स्ट्रीट) के पास से चौकी पाटानाला थाना चौक से प्रारम्भ होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), नक्खास तिराहा, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा थानाक्षेत्र बाजारखाला से होते हुए कर्बला तालकटोरा थाना तालकटोरा तक जाएगी। इसके अतिरिक्त महानगर एवं तेलीबाग में ताजिया दफनाये जायेगें। इस अवसर पर यातायात के सुगम संचालन संचालन के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। घर से निकलने से पहले पूरी लिस्ट देखकर ही निकलें नहीं तो आप भी जाम में फंस सकते हैं और चालानी कार्रवाई हो सकती है। रूट डायवर्जन आवश्यकतानुसार दिनांक 29 जुलाई 2023 को सबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रहेगी।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

1- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

2- कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

3- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होते हुए जा सकेंगे।

4- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

5- हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

6- बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात टिकैतराय तालाब, राजाजीपुरम होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

7- मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर सभी यातायात प्रतिबंधित रहेंगे। यह यातायात राजाजीपुरम होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

8- एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

9- रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर सभी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम होते हुए अपने गतंव्य की ओर जा सकेगा।

10- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवर ब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

11- विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

12- ए ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेगा।

13- भूसा मंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाकेंगे।

14- मवैया तिराहे व मवैया ओबरब्रिज की ओर से एवरेडी तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

महानगर कर्बला पर भी ताजिया पर डायवर्जन सुबह 9 बजे से और तेलीबाग बाजार कर्बला पर ताजिया हेतु डायवर्जन दोपहर एक बजे से कार्यक्रम की समाप्ती तक।

1- अयोध्या रोड, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाले रोडवेज, सिटी बस जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवर ब्रिज, डिगडिगा, 1090 चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।

2- हजरतगंज की ओर से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की ओर प्रतिबंधित रहेंगी। यह यातायात बन्धा रोड, हनुमान सेतु आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न कर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होते हुए अपने गंतब्य को जा सकेगें।

3- गोलमार्केट, पोस्ट ऑफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

4- सेन्ट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेगी। बल्कि यह रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा जाएंगी।

5- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

6- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बल्कि यह यातायात नीलगिरि, जीटीआई, गोमती नगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

7- कुकरैल बन्धा पुल के नीचे तिराहे से किसी प्रकार यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात कुकरैल बन्धा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

8- पोस्ट आफिस महानगर (कार्मल) चौराहे से किसी प्रकार का यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सेकेगें। बल्कि यह यातायात पीएसी मुख्यालय या गोलमार्केट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

9- तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेगीं। बल्कि यह यातायात बंगला बाजार पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

10- सुभानी खेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की ओर किसी भी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

11- जूलूस निकलने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

जूलूस के दौरान सामान्य यातायात हेतु चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story