×

Lucknow Weather Today 16 May 2023: लखनऊ में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री के पार...आज भी Heat Wave का असर

Lucknow Weather Today 16 May 2023: यूपी में आज एक बार फिर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। Heat Wave की वजह से तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है।

Aman Kumar Singh
Published on: 16 May 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 16 May 2023 4:21 PM GMT)
Lucknow Weather Today 16 May 2023: लखनऊ में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री के पार...आज भी Heat Wave का असर
X
Lucknow Weather Today 11 May 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Ka Mausam 16 May 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के के अन्य जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। मौजूदा हफ्ते के पहले दिन लखनऊ में आसमान से आग बरस रही थी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस पूरे हफ्ते लखनऊ वासियों को तापमान की तल्खी देखने को मिलेगी। रात में भी गर्मी से जूझने को तैयार रहना होगा।

लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि, मंगलवार (16 मई) और बुधवार (17 मई) को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। वर्षा लोगों को गर्मी से राहत देगी। मौसमी बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बन रहे 'चक्रवात मोका' (Cyclone Mocha) की वजह से होगा।

UP के कुछ हिस्सों में बारिश, देगी राहत

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से समेत कुछ अन्य भागों में 16 और 17 मई को बारिश होगी। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। करीब दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिसके बाद फिर तापमान में वृद्धि होने लगेगी।'

लखनऊ में आज भी आसमान से बरसेगी 'आग'

गौरतलब है कि, लखनऊ में पिछले सप्ताह से तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल किए हुए है। बढ़ता तापमान जन-जीवन पर बुरा असर डाल रहा है। तेज धूप की वजह से दोपहर के वक्त लोगों का है से निकलना दूभर हो गया है। साथ ही, उमस की वजह से कई बीमारियों ने दस्तक दे दी है। इंसान हो या पशु-पक्षी, सभी का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 16 मई को आसमान साफ रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात में मामूली राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, आसमान साफ रहने से सूरज के तल्ख़ तेवर देखने को मिलेंगे।

Heat Wave का रहेगा असर

आज उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। हीट वेव (Heat Wave in UP) की वजह से तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story