×

Lucknow Weather Today 21 May 2023: लखनऊ में Heat Wave की चेतावनी, रहें संभलकर...जल्द होगी राहत की बारिश


Lucknow Ka Mausam 21 May 2023: मौसम विभाग के अनुसार 21 मई की रात तक लखनऊ में हीट वेव का असर रहेगा। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से निकलें।

Aman Kumar Singh
Published on: 21 May 2023 4:45 AM GMT (Updated on: 21 May 2023 4:27 PM GMT)
Lucknow Weather Today 21 May 2023: लखनऊ में Heat Wave की चेतावनी, रहें संभलकर...जल्द होगी राहत की बारिश
X
Lucknow Weather Today 11 May 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 21 May 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ इन दिनों तवे की भांति गरम हो रहा है। आसमान से 'आग' बरस रही है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। हालात ये हैं कि, दोपहर 2 बजे तक धूप की तपिश इतनी बढ़ चुकी होती है कि, लोगों को सड़कों पर निकलने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में गर्मी की वजह से डॉक्टरों के यहां भीड़ बढ़ गई है। लू की चपेट में आए मरीजों की तादात अधिक है। सरकारी अस्पतालों में भी गर्मी-लू से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच आंचलिक मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मई से जारी 'हीट वेव' (Heat Wave) का असर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों पर भी देखने के लिए मिलेगा। ताप लहर ( Heat Wave in Lucknow) का असर 21 मई की रात तक रहेगा। इस दौरान लोगों को बेहद सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे मौसम में लखनऊ वासियों को अपना विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं, अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकलें।

22 मई से होगी राहत की बारिश (Lucknow Me Barish Kab Hogi)

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार जल्द मौसम बदलने वाला है। उन्होंने बताया कि, '22 मई से लखनऊ सहित यूपी के अन्य जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो जाएगा। 22 मई को राजधानी लखनऊ समेत दूसरे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 मई से 26 मई तक गरज-चमक के साथ लखनऊ तथा अन्य जिलों में अच्छी बारिश होगी। बरसात तापमान में गिरावट लाएगा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

लखनऊ में आज पारा 43 के पास (Temperature in Lucknow)

यूपी की राजधानी लखनऊ का रविवार (21 मई) को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान बढ़ा रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उमस भरी गर्मी का एहसास

राजधानी लखनऊ में बीते 3 दिनों से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में सड़क पर निकलने वालों की संख्या बेहद कम हो गया है। आज भी कमोबेश वही हालात रहेंगे। शहर का तापमान अभी तक 40 डिग्री के करीब था जिसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story