×

Lucknow Weather Update: लखनऊ में भयानक आंधी-तूफान, हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Lucknow Weather Today 27 May 2023: उत्तर प्रदेश सहित लखनऊ में आज का मौसम (aaj ka mausam) सुहावना रहेगा। दोपहर करीब 12 बजे से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

Durgesh Bhatt
Published on: 27 May 2023 7:09 AM GMT (Updated on: 27 May 2023 1:24 PM GMT)
Lucknow Weather Update: लखनऊ में भयानक आंधी-तूफान, हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
X
Lucknow Weather Today (Pic: Social Media)

Lucknow Weather Today 27 May 2023: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। पिछले तीन दिनों से यूपी के कई शहरों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश सहित लखनऊ में आज का मौसम (aaj ka mausam) सुबह से ही सुहावना रहा। आज यानी 27 मई की सुबह लगभग सभी जगहों पर मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर करीब 12 बजे से तेज आंधी शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की भी संभावनाएं जताई हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले-बदले नजर आ रहे थे। वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। 28 मई से खुशनुमा मौसम के आसार है।

बांदा में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र विभाग लखनऊ के मुताबिक अगले दो दिनों तक इसी तरह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा में सर्वाधिक तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नजीबाबाद और मेरठ में न्यूनतम तापमान 21.4 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तीन से पांच डिग्री तक तापमान में कमी आई। बीते 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 38.2 दर्ज किया गया।

मौसम में होगा भारी परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के दक्षिणी हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में परिवर्तन होगा। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकती है। शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। प्रयागराज मंडल में विशेष रूप से गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के बाकी संभागों में बरेली, मेरठ और कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। वे सामान्य से काफी नीचे थे। जबकि कानपुर, बरेली और झांसी मंडलों में और शेष मंडलों में सामान्य से काफी नीचे है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली और मेरठ में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है।

बिजली चमकने के साथ गरजेंगे बादल

अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवा (30-40 KMP) चलने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवा (40-50KMP) के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आज यानी 27 मई को पश्चिम यूपी के कई स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवा (30-40KMP) चलने की संभावना है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story