×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lucknow Weather Today 30 June 2023: लखनऊ में बारिश के बाद हुआ मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत

Lucknow Weather Today 30 June 2023: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया है। लोगों की भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 Jun 2023 10:40 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 3:57 AM GMT)
Lucknow Weather Today 30 June 2023: लखनऊ में बारिश के बाद हुआ मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत
X
Lucknow Weather Today 30 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 30 June 2023: उत्तर प्रदेश में मानसून का व्यापक असर देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया है। लोगों की भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार (30 जून) भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले हफ़्ते में ज़ोरदार बारिश होगी।

आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में लखनऊ में अभी और बारिश होगी। 30 जून की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। लखनऊ के अधिकांश हिस्सों में बूंदों की बौछार (Thunder Showers in Lucknow) होगी। संभावना जताई जा रही है कि, अब होने वाली बारिश लोगों को उमस से राहत देगी।

लखनऊ वासियों को जल्द मिलेगी उमस से निजात

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की मानें तो बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से आ रही हवाओं में नमी है। उन्होंने बताया कि, 'अब अच्छी बरसात देखने को मिलेगी। मानसून भी तीव्रता के साथ-साथ अन्य इलाकों में आगे बढ़ रहा है। लखनऊ के लोगों को उमस से निजात मिलेगी।' इससे पहले, राजधानी का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। न्यूनतम तापमान भी 29 से 30 डिग्री के करीब था।

आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

Accuweather.com की मानें तो 30 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। सुबह कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती है। जबकि, दोपहर में भी कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बरसात का अनुमान है। दिन में 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। शाम में मौसम अनुकूल रहेगा। 3.4 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

बारिश का अलर्ट

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने 30 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया था। मानसून सक्रिय (Monsoon Active in Lucknow) होने की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, एक जुलाई को उत्तराखंड से सटे तराई के इलाके में और मध्य भाग में कुछ जगह गरज पर चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 जून को तराई बेल्ट क्षेत्र में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story