×

Lucknow Weather Today 7 June 2023: लखनऊ में धूप-उमस, आज से फिर झुलसाने वाली गर्मी...वीकेंड में राहत के आसार

Lucknow Weather Today 7 June 2023: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, लखनऊ सहित अन्य जिलों का तापमान तेजी से ऊपर जाएगा। वीकेंड में बादलों की आवाजाही से मौसम बदलेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 7 Jun 2023 7:10 AM GMT
Lucknow Weather Today 7 June 2023: लखनऊ में धूप-उमस, आज से फिर झुलसाने वाली गर्मी...वीकेंड में राहत के आसार
X
Lucknow Weather Today 7 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 7 June 2023: यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव होता नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) के आसमान में एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखी जा रही। राजधानी ही नहीं बल्कि गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, वाराणसी और गोरखपुर तक बादलों का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार (07 जून) को भी तेज धूप का पूर्वानुमान जाहिर किया है। सुबह 9 बजे के बाद से ही घरों से निकलना मुश्किल रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि, 07 जून को लखनऊ का आसमान साफ रहेगा। सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ेगी। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती जाएगी। राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आर्द्रता 42 प्रतिशत के पास रहेगी। दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। ये हवाएं कुछ हद तक गर्मी से राहत देंगी। शाम होने के साथ ही गर्मी का असर थोड़ा कम होगा।

ह्यूमिडिटी बढ़ी, उमस से लोग परेशान

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मंगलवार से पारा ऊपर चढ़ने लगा है। धूप बढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। ह्यूमिडिटी अधिक होने से उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। जून के पहले हफ्ते में प्रदेश में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। पूर्वांचल के कई जिलों में आसमान में हल्के-फुल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिल रही है।

लखनऊ में भीषण गर्मी, वीकेंड में मिलेगी कुछ राहत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बताते हैं, मंगलवार को लखनऊ के आसमान में बादलों की आवाजाही रही। लेकिन, बुधवार से एक बार फिर बादलों का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पूरे हफ्ते भीषण गर्मी और उमस का असर देखने को मिलेगा। सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को एक बार फिर राजधानी के आकाश में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

पूर्वांचल और वेस्ट यूपी में ऐसा रहेगा मौसम

पूर्वांचल के कई जिलों में बादलों का असर लगातार दिख रहा है। हल्की हवा की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आ रही। बादल छंटते ही लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का अहसास होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार से शुक्रवार (7-9 जून) तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति का अनुमान जताया है। पश्चिमी यूपी में गुरुवार से शुक्रवार अर्थात 8-9 जून तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। इस सप्ताह मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है। वीकेंड में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

आगरा में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि, सप्ताहांत में लखनऊ और कानपुर दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास ताजनगरी आगरा को भी इस हफ्ते भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। कुछ दिनों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story