×

Lucknow Weather Today Update: यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ वाले कर रहे इंतजार, कब होगी झमाझम बरसात?

Lucknow Weather Today Update 28 July 2023: लखनऊवासी राहत की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। पूर्वी जिलों में भी जल्द बदरा बरसेंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 27 July 2023 10:40 PM GMT
Lucknow Weather Today Update: यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ वाले कर रहे इंतजार, कब होगी झमाझम बरसात?
X
Lucknow Weather Today Update 28 July 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today Update 28 July 2023: यूपी में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के पश्चिमी जिलों में मानसून रंगत में नजर आया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, पूर्वी यूपी में भी 28 से 31 जुलाई तक बरसात की संभावना है। लेकिन, सबसे निराश राजधानी लखनऊ के लोग हैं। यहां बादलों की आवाजाही भले ही नजर आ जाए, मगर बारिश नहीं हो रही। हालांकि, बुधवार को लखनऊ के बाहरी इलाकों में कुछेक जगहों पर बूंदाबांदी हुई। बारिश की बेरुखी ने उमस बढ़ा दी है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है। छिटपुट बूंदाबांदी नाकाफी साबित हो रहे हैं। गर्मी से बेहाल लोगों को जोरदार वर्षा का इंतजार है। मगर, अब काफी देर हो चुकी है। हालांकि, विभाग की मानें तो इस बार कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। कई नदियां उफान पर हैं।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ वालों की आंखें बारिश के इंतजार में पथरा गई हैं। हर दिन इस उम्मीद से जागते हैं कि शायद आज वर्षा हो। मगर, नतीजा सिफर ही रहा है। शुक्रवार (28 जुलाई) को भी बारिश का अनुमान है। 28 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के करीब रह सकता है। दिनभर पूर्वोत्तर दिशा से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से मद्धम हवाएं चलेंगी। दिन में आर्द्रता 76 प्रतिशत रहेगा, जबकि शाम 90 फीसदी तक हो सकता है। आर्द्रता से तात्पर्य उमस के बढ़ने से है। हालांकि, शुक्रवार को राजधानी में बारिश की संभावना जतायी गयी है।

पश्चिमी यूपी में मानसून फिर सक्रिय

आंचलिक मौसम विभाग ने 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है इस दरमियान वेस्ट यूपी में कुछेक जगहों पर भारी बरसात होगी। बारिश का सिलसिला 31 जुलाई तक अनवरत रहेगा। हालांकि, 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी भागों में बारिश का अनुमान है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि, मानसून वेस्ट यूपी में बीते दो दिनों से एक्टिव है। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसक रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और सटे राजस्थान के आसपास चक्रवातीय दबाव बना हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) बना हुआ है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story