×

Lucknow Ka Mausam 02 September 2023: बारिश कम, तपिश और उमस ढाएगी सितम, ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम

Lucknow Ka Mausam 02 September 2023: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। दिन के वक़्त धूप की तपिश आम लोगों को जून वाली गर्मी का एहसास करवा रही है। 5 सितंबर तक वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 2 Sep 2023 1:33 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 02 September 2023: बारिश कम, तपिश और उमस ढाएगी सितम, ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम
X
Lucknow Ka Mausam (Social media)

Lucknow Ka Mausam 02 September 2023: यूपी में सितंबर की शुरुआत के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी भाग में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। सितंबर के पहले हफ्ते में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान वेस्ट यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। दरअसल, अगस्त के आखिरी हफ्ते में बारिश का दौर ख़त्म हो गया, जिसके बाद गर्मी अपना असर दिखाने लगी है।

सितंबर महीने के दूसरे दिन यानी शनिवार (2 सितंबर) से तपिश और उमस लोगों को परेशान करने वाला है। विभाग की मानें तो 5 सितंबर से मौसमी बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, बारिश के क्षेत्र में भी वृद्धि हो सकती है।

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

राजधानी लखनऊ में भी पारा तेजी से ऊपर जाने लगा है। राजधानी में 02 सितंबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 27 तक पहुंच जायेगा। बरसात थमते ही एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। लोगों को जून जैसी तपिश का एहसास होने लगा है। शनिवार को लखनऊ का आसमान करीब-करीब साफ रहेगा। जिस वजह से सूरज की किरणें शरीर को चुभेगी। दिन में पश्चिम-उत्तर दिशा की 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। रात में भी आकाश साफ रहेगा।

6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं, पूर्वी यूपी (Eastern UP Weather) में इस दौरान बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, 4 सितंबर को पूर्वी भाग में कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं, जबकि 5 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो जगहों पर तथा पूर्वी हिस्से में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ बरसात की प्रबल संभावना है। 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

कमजोर अल नीनो का बारिश पर दिखा असर

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Meteorologist Atul Kumar Singh) ने बताया कि, 'वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र पर कमजोर अल नीनो (al Nino) और हिंद महासागर पर सीमित सकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव (IOD) की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया, मानसून (Monsoon in UP) के दौरान अभी तक प्रदेश में समेकित तौर पर कुल 496.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। ये 593.1 मिमी के अपने दीर्घकालिक औसत से 16 फीसदी कम होने के फलस्वरूप सामान्य श्रेणी में है। पूर्वी यूपी में दीर्घकालिक औसत से करीब 28 प्रतिशत यानी 451.7 मिलीमीटर बारिश के साथ अल्प वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, पश्चिमी यूपी दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 2 फीसदी अधिक यानि 559.2 मिमी वर्षा के साथ सामान्य श्रेणी में है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story