Lucknow Weather 01 September 2023: लखनऊ में जल्द मौसम लेगा करवट, जानिए कैसा रहेगा आज का हाल

Lucknow Weather Update Today 01 September 2023: विभाग 02 सितंबर से एक बार फिर मौसमी बदलाव की आशंका जाहिर कर रहा है। साथ ही, ये भी कहा है संभवतः ये इस सीजन की आखिरी बरसात होगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 31 Aug 2023 11:02 PM GMT (Updated on: 1 Sep 2023 1:35 AM GMT)
Lucknow Weather 01 September 2023: लखनऊ में जल्द मौसम लेगा करवट, जानिए कैसा रहेगा आज का हाल
X
Lucknow Weather Update Today 01 September 2023 (Social media)

Lucknow Weather Update Today 01 September 2023: उत्तर प्रदेश में बारिश थमते ही तापमान ऊपर जाने लगा है। गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। उमस से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों का हाल बेहाल है। दिनों दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। लोगों की परेशानियों के बीच लखनऊ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि, दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा है, बादलों की आवाजाही शुक्रवार (01 सितंबर) से शुरू हो जाएगी। इस बारे में लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'शनिवार से फिर मौसम बिगड़ेगा। बारिश होगी। संभवतः यह बारिश इस साल के मानसून की आखिरी हो। लेकिन, अभी इस पर मॉनिटरिंग जारी है। ये तय है दो दिन बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।'

लखनऊ में आज का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

यूपी की राजधानी लखनऊ के आसमान में शुक्रवार से बादलों की आवाजाही का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। दिन भर धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। सुबह से हवाएं चलेंगी। 1 सितंबर को पश्चिम-उत्तर दिशा की 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, जो गर्मी और उमस के बीच थोड़ी राहत प्रदान करेगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

1 से 5 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

विभाग की मानें तो 1 सितंबर को यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इस समय अवधि में भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की आशंका जाहिर की गई है। इसी तरह, 2 सितंबर को पश्चिमी यूपी (Western UP Weather) में मौसम शुष्क रहने वाला है। थोड़ी बहुत बूंदाबांदी के आसार भी पूर्वी भाग में ही हैं। इसी तरह 3 और 4 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्यतः शुष्क ही रहेगा। जबकि, पूर्वी यूपी में एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। इसी प्रकार, 5 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी भाग में कुछ जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

हाल के दिनों में पूरे प्रदेश में जिस तरह मूसलाधार बारिश ने आम लोगों को राहत दी थी। उसके बाद अचानक बदले मौसम से त्राहिमाम मचा है। आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बारिश थमते ही हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले महीने के शुरुआती हफ्ते में थोड़ी बहुत बूंदाबांदी के आसार हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story