TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Ka Mausam 05 August 2023: बारिश के बावजूद लखनऊ उमस से परेशान, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Lucknow Ka Mausam 05 August 2023: लखनऊ में बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो रहा है। लेकिन, उमस आम लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 Aug 2023 1:38 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 05 August 2023: बारिश के बावजूद लखनऊ उमस से परेशान, आज भी बूंदाबांदी के आसार
X
बारिश का मजा लेते बच्चे (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 05 August 2023: यूपी में एक बार फिर मानसून का असर नजर आ रहा है। मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। बरसात ने गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि, राज्य में आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी का ये क्रम 9 अगस्त तक देखने को मिल सकता है। शनिवार (05 अगस्त) के लिए भी लखनऊ सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आगामी 2-3 दिन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है। कुछ भाग में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। यूपी में आने वाले दिनों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ ही बिजली गिरने जैसी घटनाओं में वृद्धि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

लखनऊ में 5 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। हालांकि, उमस की अधिकता जरूर परेशान करेगी। लेकिन दिन में उत्तर-पूर्व दिशा से हवाएं चलेंगी। हवा की रफ़्तार काम होने की वजह से उसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। देर शाम या रात में बारिश हो सकती है।

5-9 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 5 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर बिजली की गर्जना और चमक के साथ बरसात की संभावना है। पूर्वी यूपी में भी कई स्थान पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। वेस्ट यूपी में एक-दो स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। विभाग के मुताबिक, 6 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इसी तरह 7, 8 और 9 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वांचल में अच्छी बारिश के आसार

इस वर्ष पूर्वी यूपी में औसत से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, मानसून की वापसी के बाद ठीक-ठाक वर्षा हुई है। आने वाले दिन में पूर्वांचल के जिलों में अच्छी बरसात होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में 9 अगस्त तक अच्छी बारिश पड़ने की संभावना है। धान सहित मक्के की फसल के लिए इसे लाभदायक माना जा रहा है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story