×

Lucknow Weather 20 July 2023: लखनऊ में 3 द‍िन रहेगी उमस-गर्मी, फ‍िर मानसून की होगी वापसी, जानें आज का हाल

Lucknow Weather Today 20 July 2023: यूपी में मौसम करवट ली। सावन में झमाझम बारिश की जगह तेज धूप और उमस ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। जानें कब से राजधानी का मौसम फिर बदलेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 19 July 2023 10:30 PM GMT
Lucknow Weather 20 July 2023: लखनऊ में 3 द‍िन रहेगी उमस-गर्मी, फ‍िर मानसून की होगी वापसी, जानें आज का हाल
X
Lucknow Weather Update Today 20 July 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Update Today 20 July 2023: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। सावन के महीने में जब बारिश की रिमझिम फुहार बरसाना चाहिए था, वहां लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ की हालत और ख़राब है। यहां बादलों की आवाजाही जरूर लगी है, लेकिन बरसात सिफर। हाल के दिनों में राजधानी लखनऊ का तापमान फिर बढ़ने लगा है। यूपी के अधिकांश हिस्सों में कड़क धूप और तापमान में वृद्धि ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी के दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ गई मानसून ट्रफ (Monsoon Trough in UP) की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते है कि, 'उड़ीसा तट (Orissa Coast) पर बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। मानसून के रास्ता बदलने से मौसमी बदलाव हुआ है।'

जानें कब से फिर शुरू होगी बारिश?

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, 'यह बदलाव कुछ दिनों तक नजर आएगा। 23 जुलाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। 24 जुलाई से वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में बरसात के पूर्वानुमान हैं। उसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश शुरू होगी।'

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ का मौसम एक बार फिर गर्म हो चला है। कम वर्षा और उमस ने लोगों को पहले ही परेशान कर रखा था, अब बढ़ते तापमान ने मुश्किलें और बढ़ा दी है। लखनऊ में गुरुवार (20 जुलाई) को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बादलों का प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि दिनभर धूप-छांव लगा रहेगा। इस बीच, 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पुरबा हवाएं चलेंगी। हालांकि, पहले की तुलना में आर्द्रता में कमी देखी जाएगी।

लखनऊ में 24 जुलाई से बदलेगा मौसम

विभाग का कहना है, मानसूनी हवाओं में कम दबाव के क्षेत्र की सक्रियता प्रदेश के तराई बेल्ट समेत पूर्वी यूपी में 22 जुलाई से बढ़नी शुरू हो जाएगी। नतीजतन 24 जुलाई से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में अच्छी बरसात के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी रविवार के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story