×

Lucknow News: रिटायर्ड आईएएस अफसर के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

Lucknow News: गोली लगते ही पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन की बताई जा रही है।

Anant Shukla
Published on: 10 May 2023 5:27 PM GMT (Updated on: 10 May 2023 7:11 PM GMT)
Lucknow News: रिटायर्ड आईएएस अफसर के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत
X
retired IAS Officer PN Dwivedi son Piyush shot himself (Photo-Social Media)

Lucknow News: रिटायर आईएएस पीएन द्विवेदी के बेटे पीयूष (40) ने खुद को गोली मार ली। पिता के लाइसेंसी बंदूक से बाथरूम में खुद को गोली मारी। गोली लगते ही पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन की है। मिली जानकारी के अनुसार पीयूष और उसकी पत्नी फ्रांस में नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना काल में नौरी चली जाने के बाद घर पर ही रह रहा था। पत्नी अभी भी फ्रांस में ही नौकरी कर रही है। पारिवारिक कलह को सुसाइड का मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पुलिस इस विषय पर अभी कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद कारणों की जांच की जाएगी।

आत्महत्या के प्रमुख कारण

हतास निरास मन व्यक्ति को आत्महत्या की ओर ले जाता है। जीवन में आर्थिक समस्या आत्महत्या का प्रमुख कारण है। इसके अलावा रिस्तों में टकराव। अकेलापन। मानसिक रूप से बिमार। लंबी बिमारी से परेशान व्यक्ति जीवन से हार जाता है। किसी को खोने पर मानसिक आघात। किसी व्यक्ति या समुदाय द्वारा लगातार परेसान करना। स्कूल, घर या ऑफिस में लगातार टॉर्चर किया जा रहा हो। बेरोजगारी या नौकरी चला जाना। ड्रग्स या किसी नशीली दवा का लत व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करती है।

हाल ही में हुई कुछ ऐसी ही घटनाएं

हाल ही में आत्महत्या की ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जिसने लोगों को झकझोर के रख दिय। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने वाराणसी के एक होटल में खुद को गोली मार लिया था। जबकि फैशन डिजाइनर मुस्कान ने मुरादाबाद में आत्महत्या कर ली थी। वो मॉडलिंग में सफलता न मिलने से हतास थी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story