Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश देश के भावी प्रधानमंत्री, बर्थडे पर लखनऊ में लगी होर्डिंग, योगी-मायावती दिया ये बयान

Akhilesh Yadav Birthday- अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर सपाई अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसा ही शुभकामना संदेश देता लखनऊ में लगी एक होर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है।

Hariom Dwivedi
Published on: 1 July 2023 4:25 AM GMT (Updated on: 1 July 2023 6:08 AM GMT)
Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश देश के भावी प्रधानमंत्री, बर्थडे पर लखनऊ में लगी होर्डिंग, योगी-मायावती दिया ये बयान
X
अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगी होर्डिंग में उन्हें बताया भावी प्रधानमंत्री (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Akhilesh Yadav Birthday- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर सपाई अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसा ही शुभकामना संदेश देता लखनऊ में लगा एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। यह होर्डिंग अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगाई गई है जिसे सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने लगाया है।

अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर में अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगी है। साथ में शुभकामना देते सपा प्रवक्ता की भी तस्वीर है। इसमें लिखा है, "देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" नीचे लिखा है, फखरुल हसन 'चांद' प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।

सपा कार्यालय में भंडारे का आयोजन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके जन्मदिन पर लखनऊ ही नहीं सभी जिलों में सपाइयों ने कार्यक्रम रखें हैं। राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया है।

सीएम और डिप्टी सीएम ने दी जन्मदिन की बधाई


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।" डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें!"

मायावती ने भी दीं शुभकामनाएं


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।"

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story