×

Mango FestivalLucknow:सीएम योगी ने तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन बोले यूरोप का बाजार कर रहा यूपी के आम का इंतजार

Mango Festival Lucknow: अवध शिल्पग्राम में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव में आये सभी प्रजातियों के आमों को देखा। इस अवसर पर उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 14 July 2023 8:53 AM GMT
Mango FestivalLucknow:सीएम योगी ने तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन बोले यूरोप का बाजार कर रहा यूपी के आम का इंतजार
X
Mango Festival, Lucknow(Photo: Ashutosh Tripathi)

Mango Festival Lucknow: अवध शिल्पग्राम में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव में आये सभी प्रजातियों के आमों को देखा। इस अवसर पर उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

आम महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

इस अवसर पर आम महोत्सव में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने आये हुए सभी प्रतिभागियों, कृषि वैज्ञानिकों और निर्यातकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये बहुत हर्ष का विषय है कि आम महोत्सव के माध्यम से हमें आम की लगभग 1000 प्रजातियों को देखने का मौक़ा मिला है।

आम की माँग सिर्फ़ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, हमारे उत्तर प्रदेश का किसान आम को सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेज रहा है। जिसमें उसे काफ़ी फ़ायदा भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोगों को भी इस आम महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा यूपी में लगभग 1000 से अधीक आम कि वैरायटी का उत्पादन होता है।

मॉस्को में आयोजित आम महोत्सव का किया ज़िक्र

मास्को में 6 से 9 जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन हुआ था, मुख्यमंत्री मॉस्को के आम निहितार्थ का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के लंगड़ा ,दशहरी और आम्रपाली ने खूब धूम मचाई। पहली बार उत्तर प्रदेश इस महोत्सव में शामिल हुआ. महोत्सव में उत्तर प्रदेश का आम ₹700 प्रति किलो से लेकर ₹800 प्रति किलो के भाव में बिका है। मास्को में यूपी के आम को लोगों ने खूब पसंद किया है जिसके चलते 2 टन आम की बड़ी खेप मास्को और 1 टन आम की खेप दुबई भेजी जाएगी।

यूपी के अलावा अन्य राज्यों के आम भी मौजूद

आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा व अन्य प्रदेशों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान-बागवान, स्टेकहोल्डर,निर्यातकों ने भाग लिया।

Ashutosh Tripathi

Ashutosh Tripathi

Next Story