×

औरैया में लुधियाना शेरवानी: अब छा गई बाज़ार में, बनी दुल्हों की पहली पसंद

सहालग की शुरूआत होते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। साड़ियों की दुकान से लेकर चूड़ियां की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। खास तौर से लुधियाना की शेरवानी दूल्हों की पंसद बनी हुई है।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 1:46 PM GMT
औरैया में लुधियाना शेरवानी: अब छा गई बाज़ार में, बनी दुल्हों की पहली पसंद
X
औरैया में लुधियाना शेरवानी: अब छा गई बाज़ार में, बनी दुल्हों की पहली पसंद

औरैया: कोरोना संक्रमण के चलते जहां बाजारों में निकलने से लोग डर रहे थे मगर अब उनका डर यह दूर हो गया है। व्यापारी कहते हैं कि खरीददारों के ऊपर कोरोना का कोई भी असर नहीं दिखाई दे रहा है और बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है। सहालगे चरम पर हैं और लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में निकल रहे हैं। शादी विवाह को लेकर लोग तैयारी करने में जुटे हुए हैं।

लुधियाना की शेरवानी दूल्हों की पंसद

सहालग की शुरूआत होते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। साड़ियों की दुकान से लेकर चूड़ियां की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। खास तौर से लुधियाना की शेरवानी दूल्हों की पंसद बनी हुई है। इसके अलावा पगड़ी की भी खूब खरीदारी हो रही है। कोरोना संक्रमण का फर्क बाजारों में नजर नहीं आ रहा है। शेरवानी चार से लेकर 30 हजार रूपये तक की आई हैं। मिस्टर ऐथमिक एवं लुधियाना की शेरवानी दूल्हे अधिक पंसद कर रहे हैं। साथ ही पगड़ी, माला, जूती के साथ इंडो वेस्टन की भी जमकर खरीदारी हो रही है।

शादी की शहनाई गूंजने लगी हैं

शादी की शहनाई गूंजने लगी हैं। घरों में लोकगीत सुनाई देने लगे हैं। मंगलगीत गाए जा रहे हैं। लोग शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपड़े की खरीदारी में दूल्हा से लेकर परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी बाजार की दौड़ लगा रहे हैं। दूल्हे के लिए शेरवानी, सूट, मोजड़ी, जूते, पगड़ी की खरीदारी में पूरा परिवार लगा है। हर किसी को कुछ खास की तलाश है। शहर के बाजारों पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। दूल्हे खुद को अच्छा दिखने के लिए ब्रांडेड कपड़े के साथ शेरवानी खरीद रहे हैं।

Ludhiana Sherwani in Auraiya-2

ये भी देखें: झांसी: अफसर-कर्मचारी के यहां अब विद्युत मीटर, बिल भी देना होगा

दूल्हे के लिए पिंटेक्स की डिमांड

वेडिंग सीजन में दूल्हे राजा के लिए पिंटेक्स एक नई चीज देखने को मिल रही है। पिंटेक्स एक फैब्रिक है, जिसमें डिजिटल प्रिंट्स का प्रयोग किया गया है। इसे सिल्क मटेरियल में बनाया गया है। हैंडवर्क किए गए हैं। शादी सीजन में दूल्हे के बीच खास डिमांड है। दूल्हे का कुर्ता पजामा भी फ्लोरल प्रिंट में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार दूल्हे के लिए बाजार में इस बार शॉर्ट लेंथ के इंडो वेस्टर्न व मिड लेंथ के ब्लेजर की डिमांड है। शेरवानी भी एक से बढ़कर एक डिजाइन में उपलब्ध है। फाइव पीस सूट भी वेडिंग कलेक्शन में पेश किए गए हैं।

पगड़ी भी हो स्टाइलिश

शादियों में अब दूल्हे के साथ बारातियों में भी पगड़ी पहनने का नया ट्रेंड आया है। दूल्हा जहां मेहरून, गोल्डन, मोती वर्क वाला साफा पहनते हैं, तो बराती पिंक और चुनरी कलर की पगड़ी पहन रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रंग व डिजाइन में पगड़ी सेट मिल रहे हैं, जो कस्टमर की डिमांड के अनुरूप उपलब्ध हैं।

ये भी देखें: मोदी-योगी मय होगी काशी: बनारस में तैयारियां हुईं तेज, खुद सीएम ने की समीक्षा

लखनवी स्टाइल की मोजड़ी

दुकानदार सौरभ विश्नोई ने बताया कि बाजार में दूल्हे के मोजड़ी के कलेक्शन भी देखे जा सकते हैं। लखनवी स्टाइल की मोजड़ी में काफी वैराइटी और डिजाइन देखने को मिल रही। दूल्हे ड्रेस की मैचिंग के अनुसार मोजड़ी पसंद कर रहे हैं। गोल्डन, मेहरून, रेड कलर की मोजड़ी ग्रूम्स को बेहद पसंद आ रही हैं।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी' औरैया

Newstrack

Newstrack

Next Story