×

आई प्रेमी की याद तो बनाया ऐसा प्लान, हो गयी रफू चक्कर

प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने खाने में अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी। देर रात में उनकी हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Roshni Khan
Published on: 3 Aug 2019 9:22 AM GMT
आई प्रेमी की याद तो बनाया ऐसा प्लान, हो गयी रफू चक्कर
X

बरेली: प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने खाने में अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी। देर रात में उनकी हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि चारों लोग खतरे से बाहर हैं। उन्हे नींद की ओवर डोस गोलियां दी गई थीं। जिस वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

ये भी देखें:वक्फ बोर्ड खोलेगा इंग्लिश मीडियम स्कूल, ऐसे मिलेगा दखिला

घटना हिरीचंद सिमरा गांव की है

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हिरीचंद सिमरा गांव की रहने वाले रामरत्न हरिद्वार में मजदूरी करता है। उसके घर में पत्नी ऊषा देवी, बेटी सीमा (८), बेटा विकास (६), मां शुरुस्ती देवी और भाई राम बहादुर रहते हैं। ऊषा का पड़ोस केरहने वाले नरवीर सिंह केसाथ प्रेम प्रसंग है। जिसकों लेकर उसका घर में आना जाना बंद है। प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने देर रात अपने दोनों बच्चों, सांस और देवर को खाने में नींद की गोलियां दे दी। जिसकी ओवर डोस होने की वजह से रात मेें दोनों बच्चों समेत देवर की हालत बिगड़ गई।

आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत ठीक है। जहर देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऊषा और उसके प्रेमी रनवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि महिला ने प्रेमी के कहने पर परिवार को नींद की गोलियां दी थी। फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी रवि करन ने बताया किसी की ओर से उन्हे कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें:OperationKashmir: इनको सब पता क्या होने वाला है कश्मीर में

महिला के इश्क पर हो चुका है बवाल

दो बच्चों की मां और पड़ोसी रनवीर के इश्क को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस दौरान उसके देवर राम बहादुर के साथ पड़ोस का रहने वाले रनवीर का आना-जाना शुरु कर दिया। इसी बीच दोनों केप्रेम प्रसंग हो गए। जिसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों में पहले भी दो बार बवाल हो चुका है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story