×

सुहागरात में हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे की हवा हो गई टाइट, मामला पहुंच गया थाने

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन के साथ मारपीट की। जिसके बाद दुल्हन की मां ने थाने में जाकर बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी।

Shreya
Published on: 28 Dec 2020 9:03 AM GMT
सुहागरात में हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे की हवा हो गई टाइट, मामला पहुंच गया थाने
X
पुलिस के मुताबिक आरोपी बाल काटने की दुकान चलाता है, उसने तीन शादियां की हैं और वो कैंसर से पीड़ित है। आरोपी की पहली पत्नी को बच्चा पैदा नहीं हुआ।

महाराजगंज: खबर उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) से सामने आया है। जहां पर शादी हुए अभी कुछ दिन भी नहीं हुए थे कि दुल्हन ने अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन जाकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। दुल्हन ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शादी के बाद पहली रात दूल्हे-दुल्हन (Groom-Bride) के बीच ऐसा क्या हुआ, जो मामला थाने तक जा पहुंचा।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना इलाके का है। जहां पर दुल्हन ने अपनी मां के साथ महाराजगंज पुलिस स्टेशन (Maharajganj Police Station) पहुंची और अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। दर्ज किए गए शिकायत में मां ने बताया है कि शादी के तुरंत बाद ही उनकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। मां ने बताया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को ताने दिए और उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें: UP दिवस पर देश की सर्वश्रेष्ठ खादी इकाइयों का होगा सम्मान, मौजूद होंगे ये डिजाइनर्स

marriage ceremony (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

ससुराल वालों का ये है आरोप

वहीं दुल्हन के ससुराल वालों का आरोप है कि जब दूल्हा सुहागरात की सेज पर पहुंचा तो उसने अपनी दुल्हन को किसी और के साथ फोन पर बात करते हुए देखा। जब उसने इस बारे में पूछा तो दुल्हन भड़क गई और उसे बुरा-भला कहने लगी। ससुराल वालों का कहना है कि जब दुल्हन को कई बार समझाने पर भी वो नहीं रुकी तो दूल्हे ने दुल्हन पर हाथ उठा दिया। इसके बाद उसके घर वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: झांसी में हजारों हेक्टेयर भूमि पड़ी बेकार, नहीं हो रहे कृषि कार्य

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद पहला दिन पति के बिना गुजारा। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी पति उसके पास कमरे में नहीं आया। इसके बाद जब आखिरकार दूल्हा कमरे में आया तो उसे बुरा भला कहने लगा और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पुरंदरपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ आशुतोष सिंह ने कहा कि दुल्हन की मां ने बेटी के पति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: माफिया डाक टिकट पर: मुन्ना बजरंगी-छोटा राजन छपे, कानपुर डाकघर में लापरवाही

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story