×

Mahoba News: उत्तराखंड से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे महोबा, जानिए क्या थी वजह

Mahoba News: आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर जुट चुकी है। यही वजह है कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Imran Khan
Published on: 21 Jun 2023 9:32 AM GMT
Mahoba News: उत्तराखंड से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे महोबा, जानिए क्या थी वजह
X

Mahoba News: आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर जुट चुकी है। यही वजह है कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक महोबा पहुंचे। वो यहां दो दिवसीय दौरे पर आए हैं, जहां बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

‘आज जनता रामराज को महसूस कर रही’

इसके बाद बीजेपी कार्यालय में सांसद, एमएलसी और विधायक की मौजूदगी में एक बैठक भी आयोजित हुई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया और कहा कि मोदी सरकार के 9 साल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाने वाला समय है। आज जनता रामराज को महसूस कर रही है और दुनिया में लगातार भारत का सम्मान भी बढ़ रहा है।

भाजपा के पदाधिकारियों के साथ किया चिंतन

सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और सदर विधायक राकेश गोस्वामी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर निशंक का अभिवादन किया गया। इसके बाद एक अहम बैठक बीजेपी कार्यालय में संपन्न हुई तो वहीं विरमा भवन में पत्रकारवार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को बताते हुए निशंक ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में अमन-चैन, स्वाभिमान और सम्मान के साथ लोग जी रहे हैं तो वही दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान भी बढ़ा है। इस सरकार में क्या आम, क्या खास सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। केंद्र सरकार पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचा रही है।

मोदी के नेतृत्व मे भारत रच रहा इतिहास

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार की भी प्रशंसा करते दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत दुनिया में इतिहास रच रहा है। भारत की साख विदेशों में बढ़ी है। विदेशों में जो मान सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिल रहा है, वह अन्य किसी भारत के प्रधानमंत्री को नहीं मिला है।

Imran Khan

Imran Khan

Next Story