×

Mainpuri By Election Results 2022: मैनपुरी ने रचा इतिहास, डिंपल यादव की जीत, अखिलेश के साथ लिया प्रमाणपत्र

Mainpuri By Election Results 2022 : समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने भाजपा के रामराज सिंह शाक्य को करीब 288461 मतों से हरा दिया है।

Shashi kant gautam
Published on: 8 Dec 2022 6:45 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 12:07 PM GMT)
Mainpuri by election results
X

Mainpuri by election results 

Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने भाजपा के रामराज सिंह शाक्य को हरा दिया है। समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर चुनाव हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे। जीत का आंकड़ा बदल सकता है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 11:24 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022: मैनपुरी ने रचा इतिहास, डिंपल यादव की जीत, अखिलेश के साथ लिया प्रमाणपत्र

    Mainpuri By Election Results 2022: समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने भाजपा के रामराज सिंह शाक्य को हरा दिया है। समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर चुनाव हुए हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नवीन मंडी स्थित मतगणना पंडाल में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस दौरान मौजूद रहे। मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत हासिल हुई है।

  • 8 Dec 2022 10:29 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: डिंपल यादव 286812 वोटों से आगे

    सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 615798

    भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 328986

  • 8 Dec 2022 8:54 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: चाचा शिवपाल ने की अखिलेश के साथ अपनी तस्वीर शेयर

    अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं। 

  • 8 Dec 2022 8:46 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उपचुनाव में जीत को लेकर मनाया जा रहा जश्न

    मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। जीत निश्चित होने की ख़ुशी में इस लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

  • 8 Dec 2022 7:45 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: डिंपल यादव 1,00,000 से ज्यादा वोटों से आगे

    मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। 12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 8 Dec 2022 6:49 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: सपा नेता का दावा डिंपल यादव ढाई लाख के अंतर से जीतेंगीं

    सपा नेता और इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने उपचुनाव में डिंपल यादव की भारी बढ़त को लेकर दी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ढाई लाख का आंकड़ा पार करने वाली हैं।

  • 8 Dec 2022 6:27 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी, अपनी बूथ से हारे रघुराज सिंह शाक्य

    मैनपुरी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के अपने बूथ से हार गए हैं।

  • 8 Dec 2022 6:15 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी में डिंपल यादव 90 हजार वोट से आगे

    -मैनपुरी में डिंपल यादव 90 हजार वोट से आगे

  • 8 Dec 2022 6:00 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: डिंपल यादव को 01,35,521 वोट मिले, राघुराज शाक्य के खाते में 69,769 वोट गिरे

    मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को 01,35,521 वोट मिले, राघुराज शाक्य के खाते में 69,769 वोट गिरे। मैनपुरी में डिंपल यादव को 80 हजार की अजेय बढ़त मिली है। 

  • 8 Dec 2022 5:50 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी में डिंपल यादव 65752 वोटों से आगे

    मैनपुरी लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों पर सपा की डिंपल यादव आगे चल रही हैं, डिंपल यादव 65752 वोटों से आगे हैं।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story