×

औद्योगिक विकास विभाग लैण्ड बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाएं अधिकारीः योगी आदित्यनाथ

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के कार्य में तेजी लाने के को कहा हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है।

SK Gautam
Published on: 13 May 2020 1:49 PM GMT
औद्योगिक विकास विभाग लैण्ड बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाएं अधिकारीः योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी कामगार एवं श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं। प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाय और पैदल पाये जाने पर उन्हें उनके गृह जनपद भेजे जाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाये जाएं। सभी प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। अस्वस्थ होने की दशा में इनके उपचार की व्यवस्था की जाए।

सेक्टोरल नीति बनाकर प्रस्तुत किया जाए

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के कार्य में तेजी लाने के को कहा हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके लिए सेक्टोरल नीति बनाकर प्रस्तुत किया जाए। नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। इस उद्देश्य से राजस्व तथा औद्योगिक विकास विभाग लैण्ड बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाते हुए उसे लागू करने का काम करें।

सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क अवश्य पहनें

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के 2.50 लाख श्रमिकों एवं कामगारों के उनके गृह प्रदेश में भेजने के लिए सम्बन्धित राज्य को ऐसे श्रमिकों एवं कामगारों की सूची उपलब्ध कराई जाए। दुकानों, मण्डियों, बैंक शाखाओं आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क अवश्य पहनें। गांव तथा शहर में सर्विलांस कार्य को और प्रभावी करने के लिए निगरानी समितियों को सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद जारी रखा जाए। उन्होंने आगरा, मेरठ तथा कानपुर नगर में लाॅकडाउन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।

ये भी देखें: सेना में भर्ती आसान: आम नागरिकों को सुनहरा मौका, जल्द होगा फैसला

क्वारंटीन की क्षमता को बढ़ाया जाए

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आ रहे हैं। इसके दृष्टिगत क्वारंटीन की क्षमता को बढ़ाया जाए। कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए सभी के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। यह सुनिश्चित हो कि कोई भी भूखा न रहे। क्वारंटीन सेन्टर एवं आश्रय स्थल पर साफ-सफाई तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाएं।

प्रदेश में अब तक 268 ट्रेनों से लगभग 3,26,040 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा सम्बन्धी स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा सभी जगह वेण्टीलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा सेनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता एवं समुचित वितरण सुनिश्चित कराया जाए। कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि करते हुए एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में 01 लाख बेड की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से कोविड अस्पतालों के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त करे पूल टेस्टिंग को बढाया जाए।

ये भी देखें: आटे का खाली कंटेनर ने ली जान, लुधियाना में मऊ के मजदूर ने लगाई फांसी

3,26,040 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि देश में सबसे अधिक प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं। प्रदेश में अब तक 268 ट्रेन के माध्यम से लगभग 3,26,040 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं। प्रदेश में विगत दिनों में आये कामगार एवं श्रमिकों को मेडिकल स्क्रीनिंग के उपरान्त खाद्यान्न देकर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 43 ट्रेन से 44,574, लखनऊ में 29 ट्रेन से 33,894, प्रयागराज में 14 ट्रेन से 17,162, जौनपुर में 15 ट्रेन से 18,358, बरेली में 6 ट्रेन से 7,183, बलिया में 9 ट्रेन से 11,362, प्रतापगढ़ में 9 ट्रेन से 10,730, रायबरेली में 7 ट्रेन से 9,103, वाराणसी में 10 ट्रेन से 11,002, आगरा में 4 ट्रेन से 4,833, कानपुर में 7 ट्रेन से 8,533 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं। वर्तमान में प्रदेश के 45 रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का आवागमन हो रहा है।

ये भी देखें: बेबसी-लाचारी: साथ में गर्भवती पत्नी और मिलो का सफर, हो जाएगी आंखे नम

त्रिपुरा से एक ट्रेन की अनुमति दी गई

उन्होंने बताया कि लगभग 188 और ट्रेन, गुजरात से 63, महाराष्ट्र से 61, कर्नाटक से एक, पंजाब से 45, आन्ध्र प्रदेश से एक, राजस्थान से 14, उड़ीसा से दो, गोवा से एक तथा त्रिपुरा से एक ट्रेन की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गुजरात से 156, महाराष्ट्र से 38, कर्नाटक से 8, पंजाब से 50, केरल से 4, तेलंगाना से 4, आन्ध्र प्रदेश से दो, राजस्थान से एक तमिलनाडु से दो तथा मध्य प्रदेश से एक टेªन के माध्यम से प्रवासी कामगार एवं श्रमिक को लाया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की बसों के माध्यम से लगभग 72 हजार से अधिक श्रमिकों व कामगारों को प्रदेश में वापस लाया गया है। इस प्रकार प्रदेश में 4 लाख श्रमिक एवं कामगार व्यवस्थित रूप से लाये गये हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story