×

मल्हनी विधानसभा सपा की थी और सपा की ही रहेगी: जिलाध्यक्ष

भाजपा केवल बेटी बचाओ का नारा देती है। जबकि सच यह है कि भाजपा अपराधी बचाओ में जुटी हुई है। तभी तो अपराध बढ़ रहे हैं खास कर महिला अपराध मे बृद्धि हुईं हैं।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 12:11 PM GMT
मल्हनी विधानसभा सपा की थी और सपा की ही रहेगी: जिलाध्यक्ष
X
जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सपा के नेताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि हर मुद्दे पर फेल हो चुकी सरकार अब सरकारी मशीनरी के जरिए उप चुनाव में जीत का सपना संजोये हुए है लेकिन हम समाजवादी पार्टी लोग सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के इस सपने को साकार नहीं होने देंगे।

जौनपुर: जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सपा के नेताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि हर मुद्दे पर फेल हो चुकी सरकार अब सरकारी मशीनरी के जरिए उप चुनाव में जीत का सपना संजोये हुए है। लेकिन हम समाजवादी पार्टी लोग सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सपने को साकार नहीं होने देंगे।

मशीनरी के दम पर CM का चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं होने देंगे

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। बहन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित हो गयी हैं। हाथरस, बलरामपुर, भदोही, आजमगढ़ गोरखपुर सहित जौनपुर में बेटियों के साथ अत्याचार दुष्कर्म की घटनाओं ने यह बता दिया है कि भाजपा केवल बेटी बचाओ का नारा देती है। जबकि सच यह है कि भाजपा अपराधी बचाओ में जुटी हुई है। तभी तो अपराध बढ़ रहे हैं खास कर महिला अपराध मे बृद्धि हुईं हैं। बेटियां आज असुरक्षित महसूस कर रही है। आज विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है यह सरकार पूरी तरह से जन विरोधी सरकार साबित हुईं हैं।

Sapa समाजवादी पार्टी (फाइल फोटो)

सरकार की कथनी करनी में बड़ा अन्तर है यह सरकार जो कहती हैं उसे नहीं करती है जो नहीं कहती उसे करती है। इसी क्रम में मल्हनी विधानसभा उप चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि बीते दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारीयों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में हमे मल्हनी विधानसभा की सीट जीतना है। इस तरह से साफ संकेत दिया कि चुनाव में सरकारी मशीनरी का उपयोग सरकार करेगी।

ये भी पढ़ें- OMG! ये आम लड़की बनी राधे मां, बड़ी दिलचस्प है इनकी कहानी

साथ ही जिलाधिकारी पर भी निशाना साधा कि हम वर्तमान जिलाधिकारी के विषय में जानते हैं। पिछले लोकसभा के चुनाव में बदायूं में क्या किया था। साथ ही यह भी कहा कि यह बदायूं नहीं जौनपुर है। प्रशासन यदि गलत कार्य किया तो हम समाजवादी लोग चुप नहीं रहने वाले हैं। जब से मल्हनी विधानसभा बनी है तब से सपा की रही है और आगे भी सपा की ही रहेगी। मल्हनी विधानसभा की जनता जागरूक एवं समझदार है। स्व पारस नाथ जी के साथ थी आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा संविधान की कसम खाने वाले सीएम योगी के बयान से सपा जन दुःखी है। कि खुले आम लोकतंत्र की अवहेलना करने की बात की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश को अपराधियों के भरोसे कर दिया

Sapa समाजवादी पार्टी (फाइल फोटो)

पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने कहा कुल्हनामऊ की सभा में मुख्यमंत्री का बयान निन्दनीय है। उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है इसीलिए ऐसे सरकारी मशीनरी के जरिए चुनाव जीतने की योजना में हैं। डॉ के पी यादव ने कहा लोकतंत्र की शक्ति प्राप्त कर योगी जी भस्मासुर हो गये हैं। प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है। पूर्व एम एल सी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि सपा का हर एक कार्यकर्ता एक जुट होकर मल्हनी जीत कर अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय ले लिया है।

ये भी पढ़ें- रिलायंस में निवेश: ‘मुबाडला’ करेगी करोड़ों का इन्वेस्टमेंट, जियो में कर चुकी है निवेश

अब कोई भी ताकत हम सपाइयों को डिगा नहीं सकती है। इस अवसर पर सपा नेतागण जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक राज नरायन बिन्द, पप्पू रघुवंशी,पूर्व विधायक श्रद्धा यादव,मंजू रानी मौर्या,पूनम मौर्या, राकेश मौर्य, अवध नाथ पाल, श्याम बहादुर पाल, राजेश यादव,महामंत्री हिसामुद्दीन सहित सभी फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

Newstrack

Newstrack

Next Story