×

OMG! ये आम लड़की बनी राधे मां, बड़ी दिलचस्प है इनकी कहानी

राधे मां इस शो का ना केवल एक हिस्सा होंगी बल्कि वह इस बार सबसे ज्यादा फीस लेनें वाली महिला भी हैं । यह सवाल तो आपके मन में भी कई बार आया होगा की आखिर खुद हो एक देवी का अवतार बताते वाली राधे मां है कौन ?

Monika
Published on: 2 Oct 2020 11:43 AM GMT
OMG! ये आम लड़की बनी राधे मां, बड़ी दिलचस्प है इनकी कहानी
X
OMG! ये आम लड़की बनी राधे मां, बड़ी दिलचस्प है इनकी कहानी

पॉपुलर शो बिग बॉस 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा हैं। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट की चर्चा काफी समय से हो रही थी। खास कर इस शो का बड़ा चेहरा राधे मां। पहले दिन से ही राधे मां सबसे अधिक चर्चा में थी। ख़बरों की माने तो राधे मां इस शो का ना केवल एक हिस्सा होंगी बल्कि वह इस बार सबसे ज्यादा फीस लेनें वाली महिला भी हैं । यह सवाल तो आपके मन में भी कई बार आया होगा की आखिर खुद हो एक देवी का अवतार बताते वाली राधे मां है कौन ? क्यों ये चर्चाओं से घिरी रहती हैं?इनकी मिनी स्कर्ट वाली तस्वीर का सीक्रेट क्या हैं? राधे मां के परिवार में कौन कौन हैं? आज हम आपके सभी सवालों का जवाब लेकर आए है...

आखिर कौन है राधे मां ?

रादे मां एक स्‍वयंभू आध्‍यात्‍म‍िक गुरु हैं। जो खुद को देवी का अवतार बताती हैं। वह अपने भक्‍तों से देवी के रूप में ही लाल जोड़े में मिलती हैं। वह बहुत ज्‍यादा बोलती नहीं हैं। वह अपने हाथों में एक छोटी त्र‍िशूल भी रखती हैं।

राधे मां

इनका असली नाम क्या है?

आज भेले ही दुनिया उन्हें राधे मां के नाम से जानती हो, लेकिन उनका असली नाम सुखविंदर कौर है। धर्मं के रस्ते चलते हुए उन्होंने अपना नाम बदल कर राधे मां रख लिया।

राधे मां का जन्म

राधे मां का जन्म 4 अप्रैल 1965 पंजाब के गुरदासपुर में दोरांगला गांव में हुआ है। उनकी उम्र लगभग 55 साल हैं।

राधे मां की शिक्षा और बचपन

ख़बरों की माने तो राधें मां ने कक्षा 9 तक पढाई की है। 17 साल की छोटी से उम्र में उनका विवाह मुकेरिया के मनमोहन सिंह से हुई थी। उनके पति मिठाई की दूकान पर काम करते थे। शादी के बाद उनके पति कतर में नौकरी करने के लिए चले गए। उस वक़्त रदे मां के परिवार की आर्थिक स्‍थ‍िति अच्‍छी नहीं थी। राधे मां लोगों के कपडे सिल कर घर चलाया करती थीं।अब राधे मां अब अकेली रहती हैं। पति से उनका संपर्क टूट गया। उनकी कोई संतान नहीं हैं।

कैसे एक मेहनती सुखविंदर नहीं राधे मां ?

राधे मां के जानने वाले बताते हैं कि 21 साल की उम्र में सुखविंदर कौर महंत श्री रामदीन दास के शरण में जा पहुंचीं। उन्‍होंने सुखविंदर को 6 महीने तक दीक्षा दी। आध्यात्म की दीक्षा के बाद रामदीप दास ने ही सुखविंदर को नया नाम दिया और वह राधे मां के नाम से जानी जाने लगीं।राधे मां मुंबई में रहती हैं। जहां हर हफ्ते माता की चौकी, सत्संग और जागरण होते हैं। जहां हज़ारों की संख्या में लोग शामिल होने आते हैं। भक्तों की लिस्ट में बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद हैं जिनमें रवि किशन, मनोज बाजपेयी, डॉली बिंद्रा और गजेन्द्र चौहान जैसे कई सिलेब्रिटीज की तस्वीरें राधे मां के साथ सामने आ चुकी हैं।

राधे मां

भक्तों को ऐसे मिलतें हैं दर्शन

माता की चौकी और जागरण में भक्तों को दर्शन देने के लिए उनके यहां एक रेट कार्ड भी है। राधे मां की चौकी का खर्चा करीब 5 लाख से 35 लाख रुपये तक होता है। चौकी के आयोजन की सारी डीलिंग राधे मां के एजेंट टल्ली बाबा करते हैं।

राधे मां की मिनी स्‍कर्ट फोटो

साल 2015 में सोशल मीडिया पर राधे मां की कुछ तस्‍वीरें वायरल हुईं। आम तौर पर माता के अवतार में नजर आने वाली राधे मां इसमें लाल रंग की मिनी स्कर्ट और लाल रंग के बूट्स में नजर आईं। उनकी इन तस्वीरों को 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने भी शेयर किया था। तब विवाद इतना बढ़ गया था कि लोगों ने उनके ख‍िलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार: जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है इसकी कीमत

राधे मां का विवाद

राधे मां की बड़ी चौकीयों से कई आपत्तिजनक फोटोज सामने आ चुकी हैं। इनमें से किसी भक्त को राधे मां किस करते हुए तो किसी को गले लगाते हुए नजर आ चुकी हैं। कुछ भक्‍त उनकी गोद में लेटे हुए भी नजर आए हैं। राधे मां के ख‍िलाफ कई केस दर्ज हुए हैं। पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले सुरेंदर मित्तल ने हाई कोर्ट से राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें- लगेगा 1000 का जुर्माना: नियम का उल्लंघन पड़ेगा भारी, सरकार के सख्त आदेश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story