×

Lucknow News: लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों के साथ तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आगाज

Lucknow News: 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 3 दिनों तक चलने वाली इस छायाचित्र प्रदर्शनी का विषय है 'काशी का स्त्रित्व'।

By
Published on: 7 April 2023 5:37 PM GMT
Lucknow News: लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों के साथ तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आगाज
X
Malini Awasthi inaugurated a three day painting exhibition

Lucknow News: काशी के छायाकार विनय त्रिपाठी की छाया चित्रों की प्रदर्शनी लखनऊ में आज से प्रारम्भ की गई। ललित कला अकादमी में 3 दिनों तक यह प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी ने किया। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक 3 दिनों तक चलने वाली इस छायाचित्र प्रदर्शनी का विषय है 'काशी का स्त्रित्व'। ज्ञातव्य है कि विनय त्रिपाठी के छाया चित्रों का एक अपना अलग ढंग और अलग शैली होती है और उनके चित्रों को देखकर लगता है कि स्थिर चित्रों के द्वारा एक कहानी बयां की जा रही है। लखनऊ के कलाप्रेमी विनय त्रिपाठी की इस प्रदर्शनी की खूब सराहना कर रहे हैं।

चार विषयों से जुड़े कुल 120 चित्र

प्रदर्शनी मे कुल 120 चित्र लगाये गये हैं जो चार विषयों से जुड़े हैं। पहले खण्ड का विषय है, सफेद एक नया रंग। इसमे श्वेत श्याम चित्रों के द्वारा काशी के दो युवतियों की चित्र कथा है। इन चित्रों में काले सफेद रंग जादुई प्रभाव छोड़ते हैं।

दूसरा खण्ड एक ऐसी विदेशी महिला पर केन्द्रित है जो भारतीय संस्कृति से इतनी प्रभावित है जो काशी मे सुबह लाल साड़ी में निकलती है और गंगा स्नान के बाद मन्दिरों में नियमित दर्शन पूजा करती है।

तीसरा खण्ड काशी मे विचरण करती एक युवती की कहानी है जिसे गजगामिनी नाम दिया गया है। चौथा खण्ड काशी के विधवाश्रम को समर्पित है। एक बुजुर्ग विधवा के साथ उसके बहुत पीछे के अतीत को भी प्रस्तुत किया गया है।

मालिनी अवस्थी ने की सराहना

प्रदर्शनी के बारे में मालिनी अवस्थी जी ने कहा कि चित्रों को देखकर लगता है कि छायाकार विनय त्रिपाठी कैमरे से कहानी लिख रहे हैं। उनके चित्र उनकी लगन, मेहनत और व्यापक दृष्टि को हमारे सामने प्रस्तुत कर देते हैं। प्रदर्शनी में सैकड़ों कलाकार,छायाकार तथा दर्शक उपस्थित रहे।

Next Story