×

शाहजहांपुर: बेटी की शादी के लिए पैसे का नहीं हो पाया इंतजाम, पिता ने कर ली आत्महत्या

आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी का इंतजाम न कर पाने पर किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस पर डेढ़ लाख का लोन भी था, जिसको वह चुका नहीं पा रहा था।

Aditya Mishra
Published on: 24 March 2019 9:37 AM GMT
शाहजहांपुर: बेटी की शादी के लिए पैसे का नहीं हो पाया इंतजाम, पिता ने कर ली आत्महत्या
X

शाहजहांपुर: आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी का इंतजाम न कर पाने पर किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस पर डेढ़ लाख का लोन भी था, जिसको वह चुका नहीं पा रहा था। जबकि उसे उम्मीद थी कि किसान कर्जमाफ़ी योजना के अंतर्गत उसका कर्ज माफ हो जाएगा। लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ। यही कारण है कि उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

घटना थाना सिंधौली के सकुलिया गांव की है। यहां के रहने वाले 40 वर्षीय सुशील कुमार भोजवाल अपनी पत्नी शांति देवी और एक बेटा और तीन बेटियों के साथ रहते थे। सुशील पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगी के दौर गुजर रहा था। उसके पास परिवार का खर्च चलाने के लिए महज चार बीघा खेती थी। जिस पर फसल बोकर वह अपना परिवार का पेट पालता था।

फ़ाइल फोटो

उसने फसल तैयार करने के लिए स्टेट बैंक से डेढ़ लाख का कर्ज लिया था। इसी बीच सरकार की तरफ से किसान ऋण मोचन योजना शुरू हुई। जिसमे किसानों का कर्ज माफ किया गया। सुशील को भी उम्मीद थी कि उसका भी कर्ज माफ हो जाएगा। लेकिन उसका कर्ज माफ नही हुआ। जिसके चलते वह तनाव मे रहने लगा। तभी बीती रात उसने गांव से एक किलोमीटर दूर अपने खेत पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

मृतक सुशील के भाई सुभाष ने बताया कि कर्ज होने के कारण और बेटी की शादी होने के कारण वह बहुत परेशान रहने लगा था। 28 मई 2019 को बेटी नीलम की शादी होनी थी। सुशील बेटी की शादी का इंतजाम नही कर पा रहा था। शादी करीब आती जा रही थी। उधर उम्मीद लगाए बैठे कि उसका कर्ज माफ हो जाएगा। वह भी नही हुआ। जिसके चलते उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इंस्पेक्टर राहुल सिंह का कहना है कि सुशील नाम के शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह मानसिक रूप से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: दबंगों से है परेशान चालीस परिवारों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story