×

खूंखार बना पति: आखिर कौन सी बात लगी बुरी, जो पत्नी को दे दी दर्दनाक मौत

कुछ दिनों से पति-पत्नी में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो रहा है। इसी विवाद के चलते वह पत्नी के नाखुश होकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया और पड़ोसी के चबूतरे पर जाकर बैठा गया।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 7:57 AM GMT
खूंखार बना पति: आखिर कौन सी बात लगी बुरी, जो पत्नी को दे दी दर्दनाक मौत
X

झाँसी। घरेलू विवादों को लेकर पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। देरशाम पुलिस ने उसे दबोच लिया है। इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी गई।

गैंगस्टर विकास दुबे पर एक्शन, घर गिरा रहा है कानपुर प्रशासन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगला घाट मोहल्ले में हरीमोहन वर्मा परिवार समेत रहता है। उसकी पत्नी श्रीमती गायत्री देवी एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। कुछ दिनों से पति-पत्नी में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो रहा है। इसी विवाद के चलते वह पत्नी के नाखुश होकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया और पड़ोसी के चबूतरे पर जाकर बैठा गया।

इसी बीच पत्नी गायत्री देवी कमरे से बाहर निकली तो पति ने एपेक्स से उसके सिर को कुचल दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां गायत्री देवी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, देरशाम पुलिस ने आरोपी हरीमोहन वर्मा को हिरासत में ले लिया। देरशाम तक पूछताछ जारी थी।

प्रेम की अनोखी मिसालः इंजीनियरिंग छोड़ बन गए नेचर क्लब के योद्धा

महिला समेत चार लोगों की गई जान

अलग- अलग स्थानों पर महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। इनमें सड़क हादसे में दो लोगों की जान गई है जबकि सिर में चोट लगने से एक ग्रामीण की मौत हुई है। इसके अलावा हृदय गति रुकने से वृद्ध की जान चली गई चिरगांव के ग्राम महेबा निवासी नारायण दास घर के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही चार पहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वहीं, महोबा के पनवाड़ी के ग्राम सलैया निवासी जियालाल की पत्नी गोमती देवी घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जालौन के थाना कदौरा के ग्राम बबीना निवासी प्रेमचंद्र को सिर में चोट लग गई थी। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के नईबस्ती निवासी मंगलप्रसाद कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

रिपोर्टर- बी के कुशवाहा, झांसी

इस कर्मचारी यूनियन ने किया सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मांगों को लेकर प्रदर्शन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story