×

गाजीपुर: गृह जनपद पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के लिए अभिनंदन कार्यक्रम गाजीपुर के लंका मैदान में रखा गया जहां भाजपा नेताओं के साथ जनपद वाशियों ने अपने विकास पुरुष के समर्थन में गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन व अभिवादन किया।

Newstrack
Published on: 2 Dec 2020 4:42 PM GMT
गाजीपुर: गृह जनपद पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत
X
गाजीपुर: गृह जनपद पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर: भाजपा के दिग्गज नेता देश के पुर्व रेल राज्य मंत्री व जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पहुंचे। जहां बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया मनोज सिन्हा के गाजीपुर प्रथम आगमन पर जिलें वाशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं उपराज्यपाल अपने जनपद वाशियों को देख गदगद हो गये। उपराज्यपाल का विमान अंधऊ एयरपोर्ट पर जैसे ही अपने परिवार संग उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारो के साथ दिग्गज नेता का स्वागत किया ।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने गिनाईं UP की खूबियां, बोले- फिल्म निर्माण के लिए बेहतरीन माहौल

लंका मैदान में रखा गया था अभिनंदन कार्यक्रम

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के लिए अभिनंदन कार्यक्रम गाजीपुर के लंका मैदान में रखा गया जहां भाजपा नेताओं के साथ जनपद वाशियों ने अपने विकास पुरुष के समर्थन में गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन व अभिवादन किया। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आप का स्नेह हमे हमेशा ताकत देता रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने किया भरोसा

मनोज सिन्हा अपने संबोधन मे कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जो भरोसा मुझ पर कर जिम्मेदारी दिया है,उसे मै कायम रखूंगा।उन्होंने जनपद वाशियों से कहा की जम्मू कश्मीर में कोई ऐसा काम नहीं होगा जिससे गाजीपुर का नाम कलंकित हो।मनोज सिन्हा ने कहा की जब मुझे ये दायित्व मिला तब कुछ लोगों ने कहा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।इस चुनौती को मै स्विकार किया उन्होंने कहा कि चुनौती ही,अवसर प्रदान करता है। लोगों को संबोधित करते समय मनोज सिन्हा के चेहरे पर अपने लोगों से दुर रहने का दुख छलका मनोज सिन्हा का गला रुध गया आंखें डबडबा गई।

माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जनपद वाशियों से किया आग्रह

मनोज सिन्हा अपने संबोधन में जनपद वाशियों से माता वैष्णो देवी व अमरनाथ यात्रा करने के लिए आग्रह किया।उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर वाशियों में विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा की 111-112दिनो में अनुभव किया कि जम्मू कश्मीर निवासी में बहुत प्रतिभा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।मनोज सिन्हा ने कहा की गाजीपुर के लोगों ने हमे बहुत कुछ दिया है।

ये भी पढ़ें: अजय कुमार लल्लू का बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया सचिवालय

अभिनन्दन कार्यक्रम को सदर विधायक संगीता बलवंत व जमानियां विधायक सुनीता सिंह भी संबोधित किया।इस मोके पर विधायक डा संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, अलका राय, कृष्ण बिहारी राय,प्रभुनाथ चौहान, विजयशंकर राय, रणजीत कुमार सिंह एडवोकेट,जितेन्द्र नाथ पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राय,जितेंद्र पांडेय राजेश भारद्वाज,विनोद अग्रवाल ,अच्छे लाल गुप्ता,मुराहू राजभर,सरोज मिश्रा ,रूद्रा पांडेय,विपिन सिंह,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर

Newstrack

Newstrack

Next Story