×

कभी न देखी ऐसी शादी: चारों तरफ पानी ही पानी, फिर हुए फेरे

सुल्तानपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। आपने आज तक ऐसी शादी नहीं देखी होगी। सुल्तानपुर में एक जोड़े ने नदी के बीचों बीच खड़े होकर करी शादी।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 Feb 2020 3:31 PM GMT
कभी न देखी ऐसी शादी: चारों तरफ पानी ही पानी, फिर हुए फेरे
X

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। आपने आज तक ऐसी शादी नहीं देखी होगी। सुल्तानपुर में एक जोड़े ने नदी के बीचों बीच खड़े होकर करी शादी। प्रकृति को साक्षी मान कर एक अलग अनुभव के साथ समाज को एक सन्देश देने की सार्थक पहल करते हुए एक युवक ने गोमती नदी की बहती धारा में नाव पर खड़े होकर शादी रचाई।

विधि विधान से की गयी इस शादी में शहनाई की धुन पर दुल्हा-दुल्हन ने सुसज्जित नाव पर एक दुसरे को वर-माला पहना कर विवाह रचाया। इस शादी को देखने सैकड़ो लोग जुट गए। इस विवाह की ख़ास बात थी कि इस शादी का निमंत्रण गीता बांटकर दिया गया। जिसके ज़रिये एक सन्देश देने की कोशिश भी की गयी।

शादी के ज़रिए संदेश देने का प्रयास

सुल्तानपुर जिले की गोमती नदी में नाव पर सवार होकर एक दुल्हा-दुल्हन प्रकृतिं को साक्षी मानकर एक दुसरे से विवाह की रस्म इसलिए अदा कर रहते हैं। जिससे समाज में एक सन्देश जाए। हिदू धर्म के तमाम रीती-रिवाज़ के बीच ये एक अनोखा प्रयास है। पूरे परिवार की मौजूदगी में इस अनोखी शादी की चर्चा सुनकर सैकड़ो की भीड़ इसे देखने आ पहुंची।

ये भी पढ़ें- भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी ने दिल्ली हिंसा पर कही ये बात, इस दंगा से की तुलना

नदी के बीचो-बीच अनुराग ने कंचन को वर-माला पहना कर विवाह रचाया। ऐसे अनोखे विवाह की इच्छा अनुराग ने अपने और लड़की को परिवार को सुनाई तो सब दंग रह गए लेकिन इस अनोखे प्रयास की सोच देखते हुए पूरा परिवार मान गया।

गीता बांट कर दिया गया आमंत्रण

इस अनोखे विवाह में आमंत्रण पत्र की जगह गीता की पुस्तक बांटी गयी ताकि लोग जागरूक हो। इस विवाह को लेकर दुल्हे के परिवार में असमंजस की स्थिति थी। ऐसा पहली बार था जब उनके परिवार का कोई शख्स इस अनोखी शादी के लिए जिद कर बैठा था। अपनी शादी में कुछ अलग करने की वजह थी समाज में एक सन्देश देना व जीवन भर अपनी शादी को यादगार बनाना।

फिर क्या था पूरा परिवार एक जुट हुआ और जा पहुंचा गोमती नदी के तट पर और वही पर ही पूरी शादी की व्यवस्था की गयी। मंडप लगाया गया, सारी व्यवस्थाएं हुईं और फिर दूल्हा-दुल्हन नाव पर सवार हुए और गोमती की बीच धाराओं में शादी की रस्म अदा की गयी।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ मौज़ूद थी। आज पूरे जिले में इस शादी के चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story