PM Modi Mathura : PM मोदी ने जारी किया मीराबाई पर डाक टिकट, बोले- मां गंगा ने बुलाया तो आपके बीच बस गया

PM Modi in Mathura News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचे। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंच पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद वे ब्रज रज उत्सव में कार्यक्रम को संबोधित किया।

aman
Report aman
Published on: 23 Nov 2023 12:45 PM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 3:30 PM GMT)

PM Modi in Mathura : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (23 नवंबर) की शाम कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचे। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंच पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद वे ब्रज रज उत्सव पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने 'मीराबाई' पर डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और स्थानीय सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहे।

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति का सजीव चित्रण किया। उन्होंने दिखाया कि, किस तरह ससुराल जनों द्वारा उन्हें भक्ति मार्ग से उद्वेलित करने के लिए अपमानित किया गया। मीरा को उनके पति ने कैसे समझाया। ऐसी भक्ति के नाट्य की प्रस्तुति को देख दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। आपको बता दें कि, बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मथुरा छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। शहर के सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले 'ब्रज रज उत्सव' कार्यक्रम में 'दिल्ली द मोक्ष' ग्रुप ने विभिन्न पदों का गायन करते हुए समा बांधा। श्रीकृष्ण और मीरा का चरित्र चित्रण किया गया।


Live Updates

  • 23 Nov 2023 1:21 PM GMT

    PM मोदी ने राधे-राधे से किया भाषण शुरू

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'राधे-राधे' से की। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि चुनाव में था। लेकिन ये मेरा सौभाग्य है कि आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला। आप जैसे ब्रजवासियों के दर्शन का मौका मिला। उन्होंने कहा, यहां वही आता है जिसे कृष्ण बुलाते हैं। ये साधारण धरती नहीं है। ये श्याम और लाड़ली जी के प्रेम का अवतार है। ब्रज की ब्रज में राधा रानी हैं।'

  • 23 Nov 2023 1:19 PM GMT

    मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी

    मीराबाई जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने मीराबाई का डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, यहां कण-कण में श्रीकृष्ण बसते हैं। 

  • 23 Nov 2023 1:11 PM GMT

    'मीरा' पर बनी दो फिल्मों का प्रदर्शन

    मीराबाई जन्मोत्सव के अवसर पर यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत वर्ष 1979 की फिल्म 'मीरा' का शो 24 नवंबर को रूपम टॉकीज में रखवाया है। शुभलक्ष्मी द्वारा अभिनीत वर्ष 1947 में निर्मित फिल्म 'मीरा' को भी दर्शकों को 25 नवंबर को दिखाए जाने की व्यवस्था की गयी है।

  • 23 Nov 2023 1:10 PM GMT

    हेमा मालिनी बोलीं- मीरा बाई के जीवन पर नृत्य नाटिका

    सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि, 'संत मीराबाई ब्रज में 15 साल रही हैं। परंतु उन्हें उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली जितनी की हकदार थीं। इसका मुझे बेहद दुख रहा। इसे मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तार में बताया और कहा कि मीरा जी पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपनी स्वीकृति देते हुआ कहा कि हम भी आएंगे। ब्रज रज उत्सव के मध्य में  23, 24 व 25 नवंबर को संत मीराबाई फेस्ट (जन्मोत्सव) का आयोजन प्रमुखता से मनाया जाएगा। इसमें रेलवे ग्राउंड मेला स्थल पर ही 23 नवंबर को मीरा जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री जी भी उपस्थित रहेंगे। वेटरिनरी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मीराबाई पर 24 व 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी दो दिन चलेगी। इसमें देश भर से प्रमुख विद्वान वक्ता आमंत्रित किए गए हैं।'

  • 23 Nov 2023 1:07 PM GMT

    CM योगी ने किया स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में आईपीएस, एडिशनल एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित अतिरिक्त बल तैनात हैं। पीएसी, एसपीजी और एनएसजी स्नाइपर ने भी कमान संभाली है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज रज उत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा आए हैं। आज मथुरा आगमन पर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। 



  • 23 Nov 2023 12:59 PM GMT

    सांसद हेमा मालिनी ने मीराबाई पर ये कहा

    संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा, 'मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि साधु-संतों के स्थल बने हैं। लेकिन, मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से इसे लेकर अपना दुख प्रकट किया था। तब उन्होंने तुरंत इस बात को माना। आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।'

  • 23 Nov 2023 12:44 PM GMT



    मथुरा दुल्हन की तरह सजी

    पीएम मोदी के दौरे से पहले मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रीकृष्ण जन्म स्थान में दर्शन पूजन के बाद वह बृज उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। 

  • 23 Nov 2023 12:34 PM GMT

    सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद

    मथुरा में पीएम मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तक़रीबन 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन पर मथुरा छावनी में तब्दील है। हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है।

  • 23 Nov 2023 12:29 PM GMT

    मीराबाई का 525 वां जन्मोत्सव

    प्रधानमंत्री मोदी मथुरा में 14 से 27 नवंबर, 2023 तक चलने वाले 'ब्रज रज उत्सव' में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525 वें जन्मोत्सव में शामिल हो रहे। 

  • 23 Nov 2023 12:24 PM GMT

    PM का काफिला 'ब्रज रज उत्सव' के लिए रवाना

    प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन दर्शन किए। जिसके बाद उनका काफिला 'ब्रज रज उत्सव' के लिए रवाना हो गया। यहां के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story