Ghosi By-Election: घोसी उपचुनाव में BJP - SP आमने-सामने, होगी सीधी टक्कर, देखें सपा के स्टार प्रचारकों की सूची

Ghosi By-Election: अखिलेश, आजम और शिवपाल सहित कई दिग्गज सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में, भाजपा को टक्कर देने के लिए बनाया बड़ा प्लान भाजपा ने दारा सिंह को तो सपा ने सुधाकर सिंह को बनाया है उम्मीदवार।

Ashish Pandey
Published on: 16 Aug 2023 5:35 PM GMT (Updated on: 16 Aug 2023 5:36 PM GMT)
Ghosi By-Election: घोसी उपचुनाव में BJP - SP आमने-सामने, होगी सीधी टक्कर, देखें सपा के स्टार प्रचारकों की सूची
X
घोसी उपचुनाव के लिए भाजपा ने दारा सिंह को तो सपा ने सुधाकर सिंह को बनाया है उम्मीदवार: Photo- Social Media

Ghosi By-Election: एक ओर जहां भाजपा ने मऊ में होने वाले घोसी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी दारा सिंह चैहान के नामांकन में मंत्रियों की फौज उतार दिया तो वहीं सपा ने भी भाजपा को मात देने के लिए कमर कस ली है। घोषी उप चुनाव के लिए सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान, शिवपाल यादव समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। घोसी से सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

घोसी से 2022 विधानसभा चुनाव सपा के सिंबल पर दारा सिंह जीते थे अब बीजेपी के सिंबल पर उसी सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे दारा सिंह 2022 चुनाव से 2 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा ने दारा सिंह को घोसी सीट से चुनाव लड़ाया था जहां से वे चुनाव जीत गए थे। हालांकि अब फिर से वह सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अखिलेश यादव की सपा ने इस सीट पर पूर्व विधायक सुधाकर को मैदान में उतारा है। अब देखना ये है कि अखिलेश यादव का सवर्ण दांव कितना सही रहेगा। सपा ने भी घोसी उप चुनाव के लिए कमर कस ली है। सपा ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

देखिए सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट-

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story