UP बना पहला सबसे अधिक वैक्सीन लगवाने वाला राज्य, एक दिन में 22 हजार डोज

उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की कार्यवाही की जा रही है, बाकी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन 22 जनवरी को लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

Monika
Published on: 18 Jan 2021 2:31 PM GMT
UP बना पहला सबसे अधिक वैक्सीन लगवाने वाला राज्य, एक दिन में 22 हजार डोज
X
यूपी में सबसे अधिक 22 हजार वैक्सीनेशन डोज लगाई गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की कार्यवाही की जा रही है, बाकी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन 22 जनवरी को लगाने की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा 28 जनवरी व 29 जनवरी को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी।

अब तक 2.63 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.20 करोड़ से अधिक लोगों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है।

प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 22,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई जो किसी भी अन्य प्रदेश से अधिक है। शेष स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी वैक्सीन लगायी जायेगी। प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। वैक्सीनेशन के सम्बंध में किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। उन्होंने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 9000 से कम आ गयी है।

ये भी पढ़ें : शामली किसान आंदोलन: दिल्ली के लिए निकले सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता, बड़ी तैयारी

एक दिन में इतने सैम्पल की जांच

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,403 सैम्पल की जांच की गयी। पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 379 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 8631 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 622 तथा अब तक कुल 5,79,693 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 65,568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रहे है अब तक 12,17,880 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2021: कुंभ मेले के लिए तैयारी तेज, मोबाइल एटीएम वैन का शुभारंभ

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story