×

CM योगी के पिता का निधन: अखिलेश, माया व प्रियंका ने जताया दुख

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

Shreya
Published on: 20 April 2020 8:48 AM GMT
CM योगी के पिता का निधन: अखिलेश, माया व प्रियंका ने जताया दुख
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 89 साल की उम्र में सोमवार को एम्स में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 10बजकर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। CM योगी के पिता के निधन पर पूरे देश शोक जाहिर कर रहा है। विपक्षी नेताओं में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सीएम योगी के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

लिवर और किडनी से संबंधित थी परेशानी

योगी आदित्यनाथ के पिता को लिवर और किडनी से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है रविवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी जिसकी वजह से उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

अखिलेश यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

योगी के पिता के निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि!



मायावती ने प्रकट किया शोक

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनन्द सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति-दुःखद। कुदरत इनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



यह भी पढ़ें: संतो की हत्या का सच: पहले डॉक्टरों के साथ हुआ था ऐसा, टूट पड़ी थी भिड़

प्रियंका ने भी शोक जताया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।



यह भी पढ़ें: मौत का जहाज: जिसने एक तिहाई आबादी का किया था खात्मा, ऐसे लौटी महामारी

शव को ले जाया जा रहा पैतृक गांव

अब CM योगी के पिता का अंतिम संस्कार पंचूरा यम्केशवर में किया जाएगा। आनन्द सिंह बिष्ट के शव को उनके पैतृक गांव पंचूरा (उत्तराखंड) ले जाने की तैयारी की जा रही है। उनके निधन की जानकारी उत्तर प्रदेस के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के. अवस्थी ने दी। उन्होंने शोक प्रकट करते हुए कहा कि ये मुश्किल का दौर है और हमारी सांत्वनाएं सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: इन दस देशों के पास कोरोना से लड़ने के लिए नहीं हैं एक भी वेंटिलेटर!

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे CM योगी

वहीं बताया जा रहा है कि CM योगी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना से लड़ाई की जिम्मेदारी को सर्वोपरि बताते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल न होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां और अन्य परिजनों से 21 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले अंतिम संस्कार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कम से कम लोगों के शामिल होने की अपील की है। CM योगी ने कहा कि वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद खुद उनके दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: पिता का अभिमान CM योगी, जन्म पर पूरे गांव में बंटवाया देशी घी का हलवा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ जी के पिता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story