×

लॉकडाउन वाला प्यार हुआ खौफनाक, ऐसी अवस्था में मिले संग जीने-मरने वाले प्रेमी

मेरठ के शास्त्रीनगर में सोमवार को एक प्रेमी युगल अपने-अपने घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद शाम करीब छह बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के पास होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया। यहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बारे में होटल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 12:49 PM GMT
लॉकडाउन वाला प्यार हुआ खौफनाक, ऐसी अवस्था में मिले संग जीने-मरने वाले प्रेमी
X

मेरठ: मेरठ से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां शास्त्री नगर में एक होटल में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। जिसके बाद युगल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से प्रेमिका की मौत हो गई, और प्रेमी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा कि सोनीपत के रहने वाले मोनू सामी (आयु 21 वर्ष) का मेरठ में ननिहाल है। वहीं मोनू का लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी सुमाइला (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें...जौनपुर: राष्ट्रीय महत्वपूर्ण संस्थाओं में 5.47% महिलाएं है कुलपति- प्रो. निर्मला एस मौर्य

जहरीला पदार्थ

ऐसे में बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों घर से फरार हो गए थे। तभी शाम करीब छह बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के पास होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया। यहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बारे में होटल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

जिसके बाद इंस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। और पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इनमें से सुमाइला की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिर पुलिस ने दोनों के परिजनों का पता लगाया और उनको इस घटना की जानकारी दी। ऐसे में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे की भी तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। दोनों ने जहर का सेवन क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...एक और किसान ने किया सुसाइड-: पिता बोले- बेटे से नहीं देखा गया किसानों का दुख

Crime scene फोटो-सोशल मीडिया

क्यों उठाया ये कदम

दरअसल हरियाणा के मोनू की लिसाड़ी गेट की युवती से लॉकडाउन में फेसबुक से प्यार की कहानी शुरू हुई थी। जिसके चलते दोनों ने एक-साथ मरने की ठान ली। लेकिन ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच में पुलिस जुट गई। दोनों के परिवार से देर रात तक पुलिस जानकारी लेने में लगी हुई थी।

बताया जा रहा कि अलग-अलग समुदाय से होने के बाद भी युवती मोनू के साथ शादी करने को तैयार थी। मोनू का ननिहाल मुंडाली थाना क्षेत्र के मेगराजपुर गांव में है। होटल में दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है।

बताया गया है कि इन दोनों की शादी से एक पक्ष को आपत्ति थी। पर वजह क्या रही, इस बात से पर्दा तो होश में आने के बाद मोनू ही बता सकता है। चर्चा तो यह भी है कि प्रेमी युगल के बीच होटल में बातचीत हुई, जिसको लेकर दोनों ने मरने की ठान ली। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से मना किया है।

इस बारे में मोनू के मामा ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा है और कक्षा 12वीं का छात्र है। मोनू ने कभी भी इस लड़की के बारे में नहीं बताया अगर वह हमें बता देता तो शायद यह नौबत नहीं आती। क्या बात हुई और किस वजह से जहर खाया, यह बात तो मोनू ही बता सकता है।

ये भी पढ़ें...‘लखनऊ फिल्म फोरम’: कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची सीमा पहवा, देखें तस्वीरें

Newstrack

Newstrack

Next Story