×

Meerut News: कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग लेकर पुलिस को अल्टीमेटम

Meerut News: कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय पुलिस उप अधीक्षक से मुलाकात कर राजनैतिक रंजिश में नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रंजन शर्मा व अन्य लोगों के खिलाफ किये लूट व अन्य धाराओं में झूठे मुकदमो को वापस लिए जाने के मांग की।

Sushil Kumar
Published on: 26 Aug 2023 2:56 PM GMT (Updated on: 26 Aug 2023 2:55 PM GMT)
Meerut News: कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग लेकर पुलिस को अल्टीमेटम
X
कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग लेकर पुलिस को अल्टीमेटम : Photo-Newstrack

Meerut News: भाजपा नेता की तहरीर पर कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा समेत 12 लोगों पर हमले और लूट का मुकदमा दर्ज कराये जाने से नाराज कांग्रेस नेता आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। लेकिन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नहीं मिले। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय पुलिस उप अधीक्षक से मुलाकात कर राजनैतिक रंजिश में नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रंजन शर्मा व अन्य लोगों के खिलाफ किये लूट व अन्य धाराओं में झूठे मुकदमो को वापस लिए जाने के मांग की। रंजन शर्मा ने पुलिस पर बिना जांच के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

बता दे कि ब्रह्मपुरी में कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा की पत्नी सारिका रंजन शर्मा पार्षद हैं। 21 अगस्त को रंजन शर्मा और भाजपा नेता शिवम अग्रवाल के बीच ब्रह्मपुरी में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष की ओर से ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी गई थी। शिवम ने चेन लूट और हमले का आरोप लगाया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इसी प्रकरण में रंजन शर्मा, राज यादव, अनुज चौधरी, शेखर चौधरी और आठ अज्ञात पर मारपीट, गाली गलौज और बलवा समेत लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या था पूरा मामला

वहीं, शनिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय उप अधीक्षक से कहा कि 21 अगस्त को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बिजली न आने पर कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद रंजन शर्मा के नेतत्त्व में बिजली अधिकारिओ का धेराव किया था। उसके बाद कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी कांग्रेस नेताओं के साथ बिजली के तारों को बदल रहे थे। तभी रंजन शर्मा की पत्नी से नगर निगम चुनावों में पराजित बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी शिवम गुप्ता व उसके साथियों के साथ कहा सुनी हो गई। शिवम गुप्ता ने अपने कई और साथियो को भीं बुला लिया जिससे दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने भाजपा नेताओं के दवाब में आकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जो कि गलत है।

नहीं मानी बात तो होगा धरना प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर पार्टी के नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं किये जायेगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को अपर पुलिस महानिर्देशक व पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर मुकदमे वापस लेने कि मांग करेंगे। अगर जल्द मुकदमा वापिस और नहीं हुआ तो बुधवार को बड़ी संख्या में अधिकारियों के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल मे जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी,हरिकिशन अम्बेडकर,धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, महेंद्र शर्मा,दीपक शर्मा,राकेश मिश्रा, मोनिंदर सूदवाल्मीकि, महेंद्र गुजर, सलीम पठान, सुमित विकल,तनवीर इलाही, रीना शर्मा शामिल रहे ।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story