×

Meerut News: लगा बड़ा झटका, सीमा हैदर पर बन रही फिल्म का मामला पहुंचा मुम्बई हाई कोर्ट

Meerut News: अपनी इस रिट मे फ़िल्म प्रोडयुसर अमित जानी ने कहा कि वे एक उत्तर भारतीय है इस कारण उनकी फ़िल्म को लेकर मनसे हमले की धमकी दे रही है। जबकि मनसे और हमारी विचारधारा एक जैसी है।

Sushil Kumar
Published on: 26 Aug 2023 8:33 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2023 9:13 AM GMT)
Meerut News: लगा बड़ा झटका, सीमा हैदर पर बन रही फिल्म का मामला पहुंचा मुम्बई हाई कोर्ट
X
Meerut News (photo: social media )

Meerut News: मनसे की धमकियों और फ़िल्म की घोषणाओ के साथ मुंबई मे शुरू हुए विवाद को देखते हुए फ़िल्म प्रोडयुसर अमित जानी ने अब मुम्बई हाई कोर्ट की शरण ली है। अमित जानी के अनुसार उनके द्वारा इस मामले में मुम्बई हाई कोर्ट मे क्रिमिनल रिट पिटीशन दाखिल की गई है।

अपनी इस रिट मे फ़िल्म प्रोडयुसर अमित जानी ने कहा कि वे एक उत्तर भारतीय है इस कारण उनकी फ़िल्म को लेकर मनसे हमले की धमकी दे रही है। जबकि मनसे और हमारी विचारधारा एक जैसी है। मनसे को लगता है कि हम भारत या हिन्दू विरोधी फ़िल्म बना रहे है जबकि हमारी फ़िल्म राष्ट्रवादी और देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत है।

अमित जानी ने रिट मे बम्बई हाईकोर्ट को बताया कि 27 अगस्त को उनको मुंबई आना है जबकि मुंबई आने पे मनसे हत्या और हमले की धमकी दे रही है। अमित जानी के अनुसार इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे जी और अमित शाह जी को लिखा है और मुंबई पुलिस को गृह विभाग द्वारा माहौल ना बिगड़ने देने के निर्देश भी दिए है। बावजूद हमारा अंतिम भरोसा सिर्फ न्याय पालिका पर है। अमित जानी ने मांग की है कि मनसे जैसे उग्र संगठनों को शांति बनाये रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को ज़रूरी कदम उठाने पड़ेंगे जो सिर्फ माननीय उच्च न्यायलय के आदेश के बाद ही संभव है।

'कराची टू नोएडा' फिल्म का निर्माण जानी फायरफॉक्स के बैनर तले

गौरतलब यह है कि मनसे पर तमाम आरोप लगाने के बावजूद अमित जानी ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को ही अपनी रिट मे पार्टी बनाया है। जबकि मनसे या राज ठाकरे को हाई कोर्ट मे पार्टी नहीं बनाया गया है। बता दें कि कराची टू नोएडा फिल्म का निर्माण जानी फायरफॉक्स के बैनर तले हो रहा है। सीमा हैदर पर बन रही इस फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भरत सिंह को दी गई है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story