×

Meerut News: डॉग का बर्थडे सेलिब्रेशन चर्चा में, काटा गया 11 किलो का खास केक

Meerut News: बर्थडे पर बकायदा कार्ड छपवाए गए और तकरीबन 250 लोगों को निमंत्रण दिया गया। सुबह 11 बजे 11 किलो का केक काटा गया। डॉक्टर शमीम का कहना है कि वे डॉगी एलेक्स का जन्म दिन हर साल आज ही के दिन इसलिए मनाते हैं क्योंकि उनको यह कुत्ता चार साल पहले आज ही के दिन नोएडा में मिला था।

Sushil Kumar
Published on: 4 Jun 2023 7:36 PM GMT
Meerut News: डॉग का बर्थडे सेलिब्रेशन चर्चा में, काटा गया 11 किलो का खास केक
X
डॉग का बर्थडे सेलिब्रेशन चर्चा में, काटा गया 11 किलो का खास केक: Photo- Newstrack

Meerut News: दुनिया में ऐसे लोंगो की कमी नहीं है जो जानवर और इंसान में कोई फर्क नहीं मानते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ट्रांसलेम कालेज में फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर निवासी डा. शमीम अहमद उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने डॉगी एलेक्स का ऐसा जन्मदिन मनाया कि लोग देखते रह गए। डॉगी के बर्थडे पार्टी पर बकायदा पार्टी की गई, केक काटा गया और मेहमान गिफ्ट लेकर आए। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉगी के जन्मदिन पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया और क्षेत्र में जमकर वायरल हो रही है। लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। बकायदा कार्ड छपवाए गए और तकरीबन 250 लोगों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे 11 किलो का केक काटा गया। डॉक्टर शमीम का कहना है कि वे डॉगी एलेक्स का जन्म दिन हर साल आज ही के दिन इसलिए मनाते हैं क्योंकि उनको यह कुत्ता चार साल पहले आज ही के दिन नोएडा में मिला था। कोराना के दौरान इसका मालिक इसे छोड़कर चला गया था। ये देखते हुए इसको अपने साथ मेरठ ले आया तभी से यह उनके साथ है। वह इसका बर्थडे अच्छे से मनाते हैं।

बेजुबान जानवरों का भी रखें ख्याल

वे कहते हैं- मेरी जिंदगी का यही मकसद है कि जब तक जिंदा रहूं, बेजुबान जानवरों का ख्याल रख सकूं। डा. शमीम के अनुसार एलेक्स के जन्मदिन पर आए मेहमान एलेक्स के लिए कुछ ना कुछ गिफ्ट लाए थे। हमने भी सभी को रिर्टन गिफ्ट दिए। लकी ड्रा निकालने पर एक मेहमान अनस को रिर्टन गिफ्ट में फ्रिज दिया गया। डा. शमीम के अनुसार उनके पास 18 आवारा कुत्ते हैं, जिनकी वह देखभाल करते हैं। बताया कि वह अपनी आय का 70 प्रतिशत पशु कल्याण पर खर्च करते हैं।

बता दें कि इससे पहले भी मेरठ में डॉग लवर्स की निराली तस्वीरें सामने आई थी। जब मेरठ की प्रिया ने अपने डाग ऑस्कर का जन्मदिन ऐसे ही धूमधाम से मनाया था। प्रिया ने बताया कि पांच हजार रुपए खर्च कर ऑस्कर का बर्थडे मनाया था। आस्कर के बर्थडे पर 3 किलो का केक काटा गया। यह केक स्पेशली डॉग ऑस्कर के लिए बनवाया गया था। इस केक में आस्कर की पसंद की पेडिगिरी फूड, मीट बॉल्स को डाला गया था। एक ओर जहां ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जहां बेजुबान पर क्रूरता की जाती है तो वहीं मेरठ में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story