×

Meerut News:AIMIM पार्षदों के वंदे मातरम के विरोध पर BJP नेता बोले- भारत में रहना है तो वंदे मातरम-जय श्रीराम' कहना होगा

Meerut News:भाजपा के इस नेता ने कहा वंदे मातरम एक गीत के साथ साथ भारत की 140 करोड़ जनता की भावना से जुड़ा है।

Sushil Mishra
Published on: 26 May 2023 8:44 PM GMT (Updated on: 26 May 2023 8:54 PM GMT)
Meerut News:AIMIM पार्षदों के वंदे मातरम के विरोध पर BJP नेता बोले- भारत में रहना है तो वंदे मातरम-जय श्रीराम कहना होगा
X
BJP leader Vineet Agarwal (Pic Credit - Social Media)

Meerut News: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षा ग्रह में महापौर हरिकांत आहुलवालिया और पार्षदो के शपथ ग्रहण समारोह में एआईएमआईएम के पार्षदों द्वारा वंदे मातरम नहीं गाने और उसका विरोध करने की घटना को शर्मनाक बताया है। भाजपा के इस नेता ने कहा वंदे मातरम एक गीत के साथ साथ भारत की 140 करोड़ जनता की भावना से जुड़ा है। आत्मा में बसा है, जिन्हे इसका विरोध करना है उन्हें हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भारत में रहना है तो बंदेमात्रम कहना होगा। जय श्री राम कहना होगा।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम कर्मचारी के वंदे मातरम् के गलत उच्चारण पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जिन व्यक्ति ने गीत का उच्चारण सही नहीं किया गलत गाया उसे निलम्बित किया जाना चाहिए और सार्वजनिक वो एवं आयोजक माफी मांगे। दरअसल, शपथ ग्रहण में नगर निगम के क्लर्क वैभव ने वंदे मातरम् का गलत उच्चारण कर दिया था। जिसकी वजह से सांसद राजेंद्र अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई भड़क गए। दोनो ने खुद माइक छींनकर कर्मचारी फटकार लगाई। बाद में लक्ष्मीकांत वाजपेई ने खुद वंदे मातरम को गाया था।

विरोधी दलों का माफी मांगनी चाहिए

भाजपा नेता विनीत शारदा ने नव निर्मित लोकसभा के उद्घाटन समारोह का विरोध करने वाले राजनीति दलों के विरोध को गलत बताते हुए कहा कि यह बहुत गलत है। भारत की नवनिर्मित लोकसभा का उद्घाटन हमारे देश के प्रधानमंत्री जी नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री करेंगे। इसके लिए विरोधी दलो को देश से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि आज हमारे देश के लिए गौरव का विषय है कि इतने कम वक्त में नई लोकसभा बनकर तैयार हो गई ।अब से पहले मुगलों या अंग्रेजो की बनाई धरोहर भारत में थी। पहली मिशाल नई लोकसभा बना कर देश के प्रधानमत्री जी ने हिंदुस्तान के 140 करोड़ जनता का सिर ऊंचा किया है।

Sushil Mishra

Sushil Mishra

Next Story