×

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल ने 2024 को लेकर कसी कमर, पार्टी मीटिंग में बनाई ये रणनीति

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के कार्यालय पर हुई पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक में समरसता अभियान और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

Sushil Kumar
Published on: 24 May 2023 5:53 PM GMT
Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल ने 2024 को लेकर कसी कमर, पार्टी मीटिंग में बनाई ये रणनीति
X
राष्ट्रीय लोकदल ने 2024 को लेकर पार्टी मीटिंग में बनाई ये रणनीति: Photo- Newstrack

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के कार्यालय पर हुई पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक में समरसता अभियान और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा नगर निकाय चुनाव के बाद पहली बैठक राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सभी लोगों ने अपने सुझाव दिए और सभी ने एकमत से राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती देने का आह्वान किया।

नगर निकाय चुनाव में प्रदर्शन पर जताया संतोष

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान की है और यही मजबूती राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक पदाधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव तक लेकर चलेगा। जिला अध्यक्ष मतलब गौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं और आज राष्ट्रीय लोकदल संपूर्ण उत्तर प्रदेश के अंदर एक नए विकल्प के तौर पर उभरा है। इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। रालोद नेता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी ने जो मुहिम चलाई हुई है समरसता अभियान की यह आगामी लोकसभा चुनाव में निर्णायक साबित होगी।

जीते हुए पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ नरेंद्र खजूरी ने कहा कि प्रत्येक समाज आज राष्ट्रीय लोकदल की ओर देख रहा है खासतौर से मुस्लिम,जाट और दलित समाज में एक नई जागृति का उदय हुआ है। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। जिला प्रभारी सदस्यता अभियान संजय पनवाड़ी ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की रीति और नीति पर कार्य किया जा रहा है और आगे भी निरंतर राष्ट्रीय लोकदल सफलता की ओर अग्रसर रहेगा।

प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आतिर रिज़वी ने कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय संपूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की ओर देख रहा है और नगर निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी को बढ़-चढ़कर वोट दिया गया है और जिताया भी है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जानी, मुकेश जैन, गौरव जटौली, विनय मल्लापुर और अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया। बैठक में नगर निगम मेरठ में जीते हुए सभी पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ये रहे बैठक में उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर राजकुमार सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर,विनय मल्लापुर,अशोक चौधरी, संजय पनवाड़ी,अनुराग पुनिया,सीपी सिंह,अनिकेत भारद्वाज, प्रताप लोहिया, पूर्व पार्षद गफ्फार अहमद, वर्तमान पार्षद सुभाष जटोली, गौरव जटोली, वर्षा वासवानी, कृष्णा देवी, सर्वेश पुंडीर,जीशान सिद्दीकी, नासिर गौताना,पिंटू मोड़ खुर्द, चौधरी रतन सिंह,रामफल सिंह बहजादका, अक्षय अतलपुर, सूबेदार संदेश चौधरी, सुबोध भदौडा, शबाब रिजवी, पूर्व पार्षद नरेश डाबका, राजू तेवतिया, प्रतीक जैन, अभिमन्यु ललसाना, रकम सिंह फौजी आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story