×

UP Nikay Chunav 2023: मेरठ में दल-बदल का खेल जारी,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने थामा बीजेपी का दामन

UP Nikay Chunav 2023: बसपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार योगेंद्र जाटव ने बसपा छोड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। मतदान से दो दिन पहले हुए इस ताजा दल-बदल से बसपा को बड़ा झटका है। वहीं भाजपा के लिए यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है।

Sushil Kumar
Published on: 9 May 2023 4:31 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023:  मेरठ में दल-बदल का खेल जारी,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने थामा बीजेपी का दामन
X
UP Nikay Chunav 2023

Meerut News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचलें तेज हैं। लगातार नेताओं द्वारा पार्टी अदल-बदल करने की खबर सुनने को मिल रही हैं। मेरठ जनपद में भी दल-बदल का खेल जारी है। आज बसपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार योगेंद्र जाटव ने बसपा छोड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। मतदान से दो दिन पहले हुए इस ताजा दल-बदल से बसपा को बड़ा झटका है। वहीं भाजपा के लिए यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है।

विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी सहित ये हुए शामिल

मेरठ में काफी अर्से तक बसपा में जिलाद्यक्ष रहे योगेन्द्र जाटव बसपा सरकार में 2007 से 2012 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रहे हैं। योगेंद्र जाटव के अलावा मेरठ शहर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी रहे विनय कुराली, सुशील गर्ग, राकेश गुप्ता, चरण सिंह रविंद्र चौहान, विनोद गुप्ता, विवेक विनय कुराली, नवनीत गुप्ता, चौधरी दीपक, सौरभ कुराली, अमित कुराली, सुनील जाटव, नमन जाटव, हनी जाटव, उदय चंद जाटव पूर्व पार्षद, रवि जाटव, रमाकांत पचौरी, संजीव जाटव, मनु कंसल, रामकुमार त्यागी, सुजय गुप्ता कुराली, सुरेंद्र जाटव, प्रदीप कुराली, गौरव गुप्ता, चंद्रभान, अंकुर गुप्ता और वरुण गुप्ता भी भाजपा का दामन थामने वालों में शामिल हैं।

भाजपा को मिल रहा फायदा

बता दें कि मेरठ में दल-बदल इस खेल का सबसे अधिक फायदा भाजपा को मिल रहा है। आलम यह है, भाजपा में छोड़ कर जाने वालों के मुकाबले दूसरी पार्टी छोड़ कर आने वालों की संख्या अधिक है। पिछले एक सप्ताह के दौरान ही आरएलडी के बड़े गुर्जर नेता राम मेहर सिंह,महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा,पूर्व ब्लाक प्रमुख और आरएलडी से विधानसभा चुनाव लड़े पप्पू गुर्जर ने कुछ ही दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इनके अलावा सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रहे प्रदीप गुर्जर बसपा के पूर्ण मण्डल, महासचिव रामजीवन लाल,पूर्व पार्षद बसपा प्रदीप गुप्ता,बसपा के मण्डल कोआर्डिनेटर राजीव आर्य, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी संजय सिंह जाटव भाजपा ज्वाइन करने वालों में शामिल हैं।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story