UP Nikay Chunav 2023: सट्टा बाजार में भाजपा का ग्राफ सबसे ऊपर, पुलिस सतर्क

Meerut News: शहर की सत्ता की लड़ाई में सट्टा कारोबारी भी अब पीछे नहीं है, बल्कि नतीजों की पूर्व संध्या पर ये काला कारोबार गर्म होता जा रहा है। निकाय चुनाव के रिजल्ट को लेकर सट्टा बाजार में कयास लगाए जाने का दौर शुरू हो चुका है।

Sushil Kumar
Published on: 12 May 2023 5:00 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: सट्टा बाजार में भाजपा का ग्राफ सबसे ऊपर, पुलिस सतर्क
X
यूपी निकाय चुनाव 2023 के परिणामों से पहले सट्टा बाजार में भाजपा का ग्राफ सबसे ऊपर: Photo- Newstrack

Meerut News: शहर की सत्ता की लड़ाई में सट्टा कारोबारी भी अब पीछे नहीं है, बल्कि नतीजों की पूर्व संध्या पर ये काला कारोबार गर्म होता जा रहा है। निकाय चुनाव के रिजल्ट को लेकर सट्टा बाजार में कयास लगाए जाने का दौर शुरू हो चुका है। यह सट्टा किसी प्रत्याशी की हार और किसी की जीत पर लगाया जा रहा है। दूसरे चरण की हॉट सीट बनी मेरठ में सट्टा बाजार में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया का सपा की सीमा प्रधान और बसपा के हशमत अली के बीच मुकाबला चल रहा है। सट्टा बाजार में हरिकांत अहलूवालिया को ज्यादा भाव मिल रहा है। समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच भी कुछ दांव लगाए जा रहे हैं।

ओपिनियन पोल का असर ब्लैक मार्केट पर

दरअसल, कई चैनलों पर मेयर पदों को लेकर लगातार ओपिनियन पोल निकाले जा रहे हैं, जिसका असर सट्टा बाजार पर भी पड़ रहा है और टीवी देखकर बुकी सक्रिय हो गए हैं। वहीं सूचना पर पुलिस और स्थानीय खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने मीडिया को बताया कि नगर पुलिस पूरी तरह चौकस है। सूचना मिलने पर शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार परतापुर, ब्रह्मपुरी, सिविल लाइंस और लिसाड़ी गेट एरिया में प्रत्याशियों की हार-जीत पर बड़ा दांव लगाया जा रहा है। कुछ एक जगहों पर पार्षदों पर भी दांव लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। वजह सटोरिए ऑनलाइन दांव लगा रहे हैं। सटोरियों की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी की नगर नियंत्रण टीम के अलावा एसपी क्राइम की एसओजी भी लगाई गई है।

सटोरियो की पहली पसंद महापौर के भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया

सूत्रों के अनुसार सटोरियो की पहली पसंद महापौर के भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया हैं। इनके अलावा सपा की सीमा प्रधान और बसपा के हशमत अली पर भी दांव लगाया जा रहा है। हालांकि ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी पर भी सट्टा लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा दांव भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार जीत को लेकर लग रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान मेरठ में जोरदार प्रचार देखने को मिला था। सपा की सीमा प्रधान के लिए तो खुद अखिलेश यादव ने रोड शो किया था। वहीं भाजपा के प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने संभाले रखी।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story