TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

सहारनपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, चुनाव को लेकर दिया ये बड़ा बयानन

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मंडल समीक्षा भी की और कई कार्यक्रम में भाग लिया। उनका यह दौरा प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ashiki
Published on: 30 Jan 2021 3:15 PM GMT
सहारनपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, चुनाव को लेकर दिया ये बड़ा बयानन
X
सहारनपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, चुनाव को लेकर दिया ये बड़ा बयान

सहारनपुर: पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मंडल समीक्षा भी की और कई कार्यक्रम में भाग लिया। उनका यह दौरा प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह विभागीय समीक्षा करने के साथ था उन सभी पहलुओं पर भी नजर डाल रहे हैं जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं रही हैं प्रदेश में 2000 किलोमीटर से अधिक सड़कों को हॉट मिक्स प्लांट से बनाने का निर्णय लिया गया है।

पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का जहां तक विषय है पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। आरक्षण के लिए शासनादेश जारी होना है, उसमें सैद्धांतिक रूप से रोटेशन में हम जाएंगे चक्रानुक्रम क में आरक्षण करेंगे पिछली बार सरकार में जो 6 चुनाव हुए हैं। पिछले सत्र 2015 में ग्रामसभा वाले पाठ को सुनने कर आरक्षण दिया था।

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ पत्थरबाजी फिल्म के सेट पर, जौनपुर में एक्ट्रेस हुई बुरी तरह घायल

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को रोटेशन में किया था इस बार इस सैद्धांतिक समस्त सहमति की के स्थान पर पूरे के आधार पर करेंगे और इसके लिए शासनादेश जारी होने वाला है और और संभवत फरवरी माह के अंंत तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और फिर कमिश्नर आपकी जैसी इच्छा होगी वैसा होगा हमारी विभागीय तैयारी पूरी होगी। उन्हें लगता है कि मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव प्रस्तावित हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-30-at-19.33.02-1.mp4"][/video]

किसान आंदोलन पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर सहारनपुर में बड़ा बयान दिया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि 2014 में जो प्यार जो समर्थन देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिया उसकी वजह से राजनीतिक दलों के लोगों में बेचैनी है, जिसकी वजह से राजनीतिक दल किसान आंदोलन को मुद्दा बनाकर राजनीति कर रहे हैं।

मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है किसानों ने कहा था कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है। मगर अब जिस तरह से कई राजनीतिक दलों का समर्थन किसान ले रहे हैं उससे आप देख सकते हैं कि क्या राजनीति वहां पर हो रही है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा दिल्ली में अराजकता फैलाने वाले किसान नहीं हो सकते। भूपेंद्र सिंह ने दिल्ली हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-30-at-19.33.02.mp4"][/video]

इसके साथ ही मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि सरकार की मंशा किसानों के लिए बिल्कुल साफ है किसान अपने सुझाव सरकार को दें और बैठकर बातचीत से हल निकालने में सहयोग करें। वही यूपी के गोंडा में ग्राम सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों में भी पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: गब्‍बर का मिला साथ, तो ऋषि बने नगर निगम के उपसभापति

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह आज सहारनपुर पहुंचे थे और उन्होंने सर्किट हाउस में सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ अपने विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए वही पंचायत चुनाव पर भी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सब ठीक रहा तो मार्च के अंत में या फिर अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे।

रिपोर्ट: नीना जैन

Ashiki

Ashiki

Next Story