TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Prayagraj News: ‘नंदी’ ने की भोलेनाथ की आराधना, 2.5 लाख लोगों के बीच मनाया पुनर्जीवन दिवस

Prayagraj News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी सरकार के कई मंत्री व विधायक पूजन में हुए शामिल।

Syed Raza
Published on: 12 July 2023 4:38 PM GMT
Prayagraj News: ‘नंदी’ ने की भोलेनाथ की आराधना, 2.5 लाख लोगों के बीच मनाया पुनर्जीवन दिवस
X
(Pic: Newstrack)

Prayagraj News: 2010 में हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद भी भगवान भोलेनाथ की कृपा के कारण मौत को मात देकर पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपना पुनर्प्राप्त जन्मदिवस मनाया। उन्होंने बहादुरगंज प्रयारागराज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर 12 ज्योतिर्लिंग स्थल के जल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।

वीआइपी लोगों का लगा जमघट, नंदी को दी बधाई

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विधिवत् पूजा-अर्चना करके पुनर्जीवन के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ ही पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल व विधायक मिर्जापुर रमाशंकर सिंह पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, एमएलसी निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी रूद्राभिषेक पूजन में शामिल हुए। जिन्होंने मंत्री नन्दी को पुर्नप्राप्त जीवन की शुभकामनाएं दी।

2.5 लाख नगरवासियों ने लिया नंदी के कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मंत्री नन्दी को पुनर्जीवन का आशीर्वाद देने के लिए प्रयागराज के आम लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पुनर्प्राप्त जन्मदिवस समारोह में सम्मिलित होकर मंत्री नन्दी को शुभकामनाएं दी। करीब ढाई से तीन लाख लोगों ने मंत्री नन्दी के पुनर्प्राप्त जन्मदिवस समारोह में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। 2019 में हुए आयोजन ने वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में जहां स्थान बनाया था। वहीं इस बार पिछले रिकार्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रयागराज और आसपास के जनपदों के साथ ही पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने मंत्री नन्दी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार से आए दल ने किया डमरू वादन

रूद्राभिषेक पूजन के पूर्व मंत्री नन्दी 12 ज्योर्तिलिंग स्थल से लाए गए जल को लेकर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ मनोकामनापूर्ति मंदिर पहुंचे। इस दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार वाराणसी से आए डमरू दल ने जबरदस्त डमरू वादन किया। जिससे पूरा बहादुरगंज इलाका गूंज उठा। 12 ज्योतिर्लिंग स्थल से आए पुरोहितों द्वारा लाए गए जल से मंत्रोच्चारण के बीच मंत्री नन्दी ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। वहीं 22 बटुकों ने भी भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। शाम के समय भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती की गई। जय त्रिवेणी, जय प्रयागराज की टीम ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी। पुनर्प्राप्त जन्मदिवस पर हुए विशेष पूजन अर्चन के कारण बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर, चंद्रलोक, रामभवन चौराहा व मुट्ठीगंज के साथ ही चौक का इलाका शिव मय रहा। चारों तरफ लगे वृहद पण्डाल में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी के लिए मंत्री नन्दी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story