×

Prayagraj News: निरन्कारी मिशन ने समाज को एक दिशा दी हैः नन्दी

Prayagraj News: निरंकारी मिशन के सन्त समागम में शामिल हुए मंत्री नन्दी, संतों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का किया स्वागत

Syed Raza
Published on: 25 March 2023 11:43 PM GMT (Updated on: 25 March 2023 6:40 PM GMT)
Prayagraj News: निरन्कारी मिशन ने समाज को एक दिशा दी हैः नन्दी
X
प्रयागराज: निरंकारी मिशन के सन्त समागम में शामिल हुए मंत्री नन्दी

Prayagraj News: परेड मैदान में आयोजित निरंकारी मिशन के तीन दिवसीय संत समागम में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने समागम में सद्गुरू सुदीक्षा माता, निरन्कारी राष्ट्रपिता रमित जी प्रदेश के कोने कोने से आए निरन्कारी श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि निरन्कारी मिषन ने समाज को एक दिशा दी है। भक्ति का महत्व तभी है, जब हम इन्सानियत का व्यवहार करते हैं। दया, करूणा और परोपकार वे गुण हैं, जो हमारी भक्ति को सार्थक करते हैं। मिशन की शिक्षाएं हमें एक सच्चा इंसान बनाती हैं। तन, मन, धन निरन्कार प्रभु की देन है। इसलिए इनका अभिमान नहीं करना चाहिए। जाति, धर्म, मजहब से उपर उठ कर हम एक इंसान हैं, इसका महत्व प्रत्येक व्यक्ति को समझना चाहिए।

मिशन के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा- मंत्री नन्दी

मंत्री नन्दी ने कहा कि मिशन के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं। जरूतमन्द और वंचित व्यक्ति की सहायता और सहयोग मिषन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों का आधार है। ब्लड डोनेशन, स्वच्छता मिशन , वृक्षारोपण, आपदा प्रबन्धन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जितनी सराहना की जाए, वह कम है।

सन् 1929 में अपनी स्थापना से ही मिशन ने मानव जीवन के कल्याण को अपना ध्येय बनाया है। आज मिशन की दिव्य रौषनी पूरे संसार को प्रकाशित कर रही है। आज हम सभी मिल कर मन के सभी नकारात्मक भावों और बुराई को समाप्त करने का संकल्प लें।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story