×

मीरजापुर में मिली दो अधजली लाश, प्रशासन में मचा हड़कंप

अहरौरा के छातो गांव की पहाड़ी पर हाइवे के किनारे दो अधजले शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात मिले इन शवों की शिनाख्त में जुटी हुई हैं। दोनों शव को देख लग रहा हत्या कर पहचान मिटाने के लिए जला कर शव को यहां फेका गया है।

Ashiki
Published on: 15 Jan 2021 9:26 PM IST
मीरजापुर में मिली दो अधजली लाश, प्रशासन में मचा हड़कंप
X

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। अहरौरा के छातो गांव की पहाड़ी पर हाइवे के किनारे दो अधजले शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात मिले इन शवों की शिनाख्त में जुटी हुई हैं। दोनों शव को देख लग रहा हत्या कर पहचान मिटाने के लिए जला कर शव को यहां फेका गया है।

ये भी पढ़ें: किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं डिंपल, जानिए कैसे शुरू किया राजनीतिक सफर

ये है पूरा मामला

मिर्ज़ापुर के अहरौरा में हनुमान घाटी में छातों गाँव के पास अज्ञात दो अधजले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। दोनो शव हाइवे से करीब दस फिट नीचे खाई में फेंके गये थे।दोपहर बाद जब स्थानीय लोगो शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची अहरौरा पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव देख कर प्रतीत हो रहा है कि तीन दिन पुराना शव है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210115-WA0081.mp4"][/video]

दोनो की पहले कही हत्या करके शव को एक कपड़े में लपेट कर फेका गया बाद में पहचान छिपाने के लिए कोई ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाया गया है।घटनास्थल पर पहुँचे एसपी मिर्ज़ापुर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है। दोनो शव पूरी तरह से काला पड़ गया है। दोनो ही नीले कलर का जीन्स और स्पोर्ट शूज पहने हुवे है इसमे एक ऊपर शर्ट के बाद स्वेटर व दूसरा इनर टीशर्ट व जैकेट पहने हुए है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शवो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: शिक्षिकाओं ने अपने दम पर शुरू कराई स्मार्ट क्लास, ई-पाठशाला से बच्चों को जोड़ा

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210115-WA0080-1.mp4"][/video]

पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी

इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टिकोण से यह प्रतीत होता है कि यह दोनों शव पुरष के लग रहे हैं। यह वारदात दो तीन दिन पुराना है। पोस्टमार्टम के बाद और खुलासा होगा। विवेचना में सारी बात साफ हो जाएगी।



Ashiki

Ashiki

Next Story