×

लिव इन रिलेशन में थी ये छात्रा, हत्या की वजह सुनकर कांप उठेंगे

कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी बिजेंद्र प्रसाद सिंह की बेटी कल्पना सिंह उम्र 21 वर्ष जो बीएससी की छात्रा भी थी।एक दीन अचानक घर से गायब हो गयी।

Aditya Mishra
Published on: 23 Dec 2019 3:10 PM GMT
लिव इन रिलेशन में थी ये छात्रा, हत्या की वजह सुनकर कांप उठेंगे
X

मीरजापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी बिजेंद्र प्रसाद सिंह की बेटी कल्पना सिंह उम्र 21 वर्ष जो बीएससी की छात्रा भी थी।एक दीन अचानक घर से गायब हो गयी।

इस मामले की सूचना लड़की के पिता ने 14 अक्टूबर को कटरा पुलिस को दिया। वहीं बताया कि उनकी लड़की लालगंज के हरदी मिश्र निवासी रविशंकर दूबे भाग कर ले गया है। जिस आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गयी थी। जिसमे पुलिस ने हत्या के तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

रवि शंकर दुबे के चचेरे भाई की दोस्ती कल्पना सिंह के भाई से थी। कल्पना सिंह का भाई अचानक बीमार पड़ जाता है और अपने दोस्त के किराए के मकान पर पहुंचता है । जहां पर रवि शंकर दुबे से उसकी मुलाकात होती है कल्पना का भाई कीसी बीमारी से ग्रस्त था। जिस पर रवि शंकर दुबे ने कल्पना के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहा था।

इस दौरान कल्पना अपने भाई की तबीयत और हालचाल जानने अस्पताल आती रहती थी वहीं पर रवि दुबे और कल्पना सिंह की जान पहचान नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। कल्पना और रवि का पता नहीं कब प्यार परवान चढ़ गया।

कल्पना बीएससी स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। वह हंडिया के एक कॉलेज में पढ़ती थी। कल्पना को साजिश के तहत मिर्जापुर में किराए का रूम लेकर आरोपी रवि दुबे ने पढ़ाई करने के लिए बुलाया। जिस पर घरवालो ने बेटी कल्पना को पढ़ाई करने के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें...पीडब्ल्यूडी गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने बताया कैसे हुई थी अभियुक्त की हत्या

रवि दुबे के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी

पढ़ने के नाम पर घरवालों से बिना बताए कल्पना सिंह रवि दुबे के साथ आवास विकास में एक किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। जिसमें दोनों का आपसी प्रेम फलता फूलता रहा। कल्पना सिंह इलाहाबाद के स्टेट यूनिवर्सिटी के हंडिया के कॉलेज में पढ़ाई भी करने के लिए जाती थी।

बीमारी बना मृत्यु का कारण

इस दौरान कल्पना सिंह अच्छे से जीवन व्यतीत कर रही थीं। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद उसकी जिंदगी में एक बुरा दौर आया।जिस कारण वह अक्सर बीमार रहने लगी। रवि दुबे दवा कराते -कराते थक हार कर एक दिन कल्पना की हत्या का योजना बना लिया।

एक दिन कल्पना बीमार थी और उसी दिन रात्रि में रवि दुबे ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिया और कल्पना की लाश को छुपाने के लिए धनंजय व अंबुज का सहारा लेकर उसकी लाश को शास्त्री ब्रिज से रात्रि में पुल से नीचे धकेल दिया और कल्पना की मौत हो गई

पुलिस भी नही बरामद कर पायी कल्पना का शव

पुलिस ने जब रवि दुबे से शख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कल्पना की हत्या कर उसके शव को शास्त्री सेतु पुल से नीचे धकेल दिया था उस समय गंगा नदी में बाढ़ चल रहा था। पुलिस महीनो जांच पड़ताल किया और अंततः आरोपियों को खोज निकाला। लेकिन मृतका कल्पना का शव आज तक बरामद नहीं कर पायी।

ये भी पढ़ें...फ़िरोज़ाबाद में प्रसव के बाद महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story