×

Mirzapur News: भीषण गर्मी के कारण हिट वेव से अब तक दो लोगो की मौत

Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी के कारण हिट वेव से अब तक दो लोगो की मौत।गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की भारी संख्या जिला मंडलीय अस्पताल में सभी बेड हुए फुल। गर्मी के कारण बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए जिला मंडलीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द किया गया।

Brijendra Dubey
Published on: 19 Jun 2023 3:49 PM GMT
Mirzapur News: भीषण गर्मी के कारण हिट वेव से अब तक दो लोगो की मौत
X
भीषण गर्मी के कारण हिट वेव से अब तक दो लोगो की मौत: Photo- Newstrack

Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी के कारण हिट वेव से अब तक दो लोगो की मौत।गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की भारी संख्या जिला मंडलीय अस्पताल में सभी बेड हुए फुल। गर्मी के कारण बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए जिला मंडलीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द किया गया। उन्हें वापस लौटने का आदेश दिया गया है ।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।हिट वेव के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।मिर्ज़ापुर में हिट वेव के कारण अब तक दो लोगो की मौत हो चुकी है।

भीषण गर्मी के कारण हिट वेव की चपेट में आने के कारण इन्हें मंडलीय अपस्तल में भर्ती कराया गया। जहाँ इनकी मौत हो गयी। जनपद में औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान है। जिसके कारण सुबह दस बजे से चार बजे तक के बीच सड़को पर आवागमन लोगो का कम हो गया हैं।तेज धूप और गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल रहे हैं।

वही भीषण गर्मी के कारण मंडलीय अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ गयी है। 155 बेड के इस अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीजो को भर्ती किया गया है। इन गर्मी के कारण इन मरीजो में कार्डियो,डायरिया,फुट प्वाइजनिंग और हिट वेव के शिकार मरीज है। जिससे पूरा अस्पताल अस्पताल भरा हुआ है।

हिट वेव के कारण अब तक दो की मौत

वहीं अस्पताल में बने चिल्ड्रन वार्ड में भी बच्चो के मरीजो की संख्या बढ़ने के कारण एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आर बी कमल का कहना है कि अब तक दो की मौत हिट वेव के कारण हुई है। मरीजो की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल में अतिरक्त बेड की व्यवस्था कि गयीं है।साथ ही बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

इस समय सबसे अधिक मरीज बीपी और कार्डियो से जुड़े आ रहे है। आर बी कमल-प्रिंसिपल,मेडिकल कालेज,मिर्ज़ापुर (हमारे यहां अब तक दो मरीजो की हिट वेव से मौत हुई है। अस्पताल में बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए 43 वार्ड नए बनाये गए है। अस्पताल पूरा मरीजो से फुल है।इसके अलावा सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है)।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story