×

Mirzapur News: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, जानिए बड़ी वजह

Mirzapur News: मीर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गाँव में शुक्रवार की सुबह मिले शव की गुत्थी पुलिस ने महज 8 घंटे में सुलझा लिया। पेशे से राज मिस्त्री हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराया था।

Brijendra Dubey
Published on: 15 July 2023 3:47 PM GMT
Mirzapur News: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, जानिए बड़ी वजह
X
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर कराई पति की हत्या: Photo- Newstrack

Mirzapur News: मीर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गाँव में शुक्रवार की सुबह मिले शव की गुत्थी पुलिस ने महज 8 घंटे में सुलझा लिया। पेशे से राज मिस्त्री हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराया था। इसका खुलासा एसपी संतोष मिश्र ने पुलिस लाइन में किया। बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दो साथियों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल तमंचा और बाइक बरामद किया गया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है।

जानिए कैसे हुई हत्या-

यूपी के मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र में पेशे से राज मिस्त्री का काम करने वाले हरिश्चन्द्र का शव शुक्रवार की सुबह उसके गाँव में ही नहर किनारे पड़ा था। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ शव देखा तो गांव में कोहराम मच गया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह देर रात काम करके बाइक से लौट रहा था।

रात के अंधेरे में बदमाश डेहरी गाँव के नहर किनारे पहले से ही घात लगाकर हरिश्चंद्र विश्वकर्मा का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाहर होने की खबर परसौधा निवासी युवक को उसकी पत्नी से ही मिला था। जिस पर वह अपने एक अन्य साथी के साथ उसका इंतजार कर रहा था। पहले से ही प्रेम प्रपंच में बाधक बन रहे हरिश्चंद्र को जान से मारने की मंशा से दोनों बैठे थे। आधी रात को जब हरिश्चंद्र घर जा रहा था।

इसी दौरान उसे रोककर गोली मार दी गई। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि 08 घण्टे के अन्दर थाना अदलहाट में हुई हरिश्चन्द्र हत्या की घटना का सफल अनावरण हुआ है। प्रेम प्रसंग में मृतक की पत्नी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार को डेहरी में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने उत्साहवर्धन करते हुए इनाम घोषित किया हैं।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story