×

इस विधायक ने सामुदायिक रसोई का किया शुभारंभ, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेन्द्र तोमर ने माधवपुरम स्थित तरंग चैम्बर में मोदी-योगी रसोई का शुभारंभ किया। जरूरतमंदों के लिए तैयार किया जायेगा भोजन

Aradhya Tripathi
Published on: 15 April 2020 3:26 PM GMT
इस विधायक ने सामुदायिक रसोई का किया शुभारंभ, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
X

मेरठ: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरा देश लॉक डाउन है। इसी क्रम में बुधवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेन्द्र तोमर ने माधवपुरम स्थित तरंग चैम्बर में मोदी-योगी रसोई का शुभारंभ किया। सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि मोदी-योगी रसोई में बुधवार को 5000 भोजन के पैकेट तैयार किए जाएंगे।

जरूरतमंदों के लिए रसोई का शुभारंभ

कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन की वजह से हर जनपद में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। जिनमें गरीबों व उन जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है जो ऐसे समय में नौकरी या मजूरी नहीं कर पा रहे हैं और अपने लिए दो वक्त के खाने का इन्तजाम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए इन रसोइयों के जरिये खाने की व्यवस्था की जाती है। और उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- भूकंप की जांच करवाएगी सरकार, यूपी से पटना तक के क्षेत्र हैं इसमे शामिल

मेरठ के माधवपुरम स्थित तरंग चैम्बर में भी ऐसी ही रसोई का शुभारम्भ मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेन्द्र तोमर ने किया। मौके पर यह भी बताया गया कि यदि किसी को भोजन न मिले तो वह मोबाइल नंबर- 8887150849, 8800728888, 9411197197, 9411914996 पर सुबह 10 बजे से पहले सम्पर्क कर सकते हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों को दोपहर तक भोजन पहुँचाया जा सके। मोदी-योगी रसोई का संचालन 3 मई अर्थात जब तक जिले में लॉक डाउन है, तब तक किया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

ये भी पढ़ें- जनसेवा की मिसाल बनते जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के ये जिलाधिकारी

इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश सिंघल , माधवपुरम मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, रिठानी मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद पाल, जागृति विहार मंडल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, देहात मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, मनोनीत पार्षद राजकुमार मांगलिक, वीर सिंह सैनी, महामंत्री हर्षित गोयल, पार्षद शिखा सिंघल, अरविंद सिंघल, राजीव गोयल, अशोक बंसल, दीपक वशिष्ठ, दिनेश सैनी, दिनेश गुप्ता रोड़ी, पदम सिंह सैनी, अरुण तिवारी, डॉ नरेंद्र रावत, तरुण गोयल, हर्षित काकड़ा, रजनीश पंवार, विकास वर्मा, मास्टर प्रेमवीर, राम शरण, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story