×

पत्नी से छेड़खानी पर पति को आया गुस्सा, युवक का सिर कर दिया कलम

एक व्यक्ति को महिला से के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया और अपनी जान गवानी पड़ी। एक शख्‍स की पत्‍नी के साथ छेड़खानी हुई तो उसे इतना गुस्‍सा आया कि तीन लोगों के साथ मिलकर उसने छेड़खानी करने वाले का सिर काट दिया।

Newstrack
Published on: 11 Nov 2020 3:18 AM GMT
पत्नी से छेड़खानी पर पति को आया गुस्सा, युवक का सिर कर दिया कलम
X
पत्नी से छेड़खानी पर पति को आया गुस्सा, युवक का सिर कर दिया कलम

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को महिला से के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया और अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल, एक शख्‍स की पत्‍नी के साथ छेड़खानी हुई तो उसे इतना गुस्‍सा आया कि तीन लोगों के साथ मिलकर उसने छेड़खानी करने वाले का सिर काट दिया। उसके बाद सिर को 4 किमी दूर ले जाकर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: IPL 2020: पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली का सपना टूटा

धड़ कहीं और सिर कहीं

बता दें कि सिर कटी लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात का देवरिया पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस जघन्य घटना में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक ने निकोलस की पत्नी से छेड़खानी की जिसके विरोध में निकोलस ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राजू स्वांसी का फावड़े से गला काटकर अलग कर दिया और धड़ कहीं और सिर को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था।

पत्नी ने सहयोग किया

इसके अवला निकोलस की पत्नी ने भी साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू, रस्सी बरामद कर लि‍या है। पुलिस के मुताबिक ये सभी एक मुर्गी फार्म में काम करते हैं और रांची के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: डेयरी प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा था कर्मचारी, पकड़े जाने पर हुआ ये हाल

जानकारी के मुताबिक, जांच में ये बात सामने आयी है कि मृतक राजू स्वांसी ने निकलोस की पत्नी से छेड़खानी व जबरदस्ती की तो पत्नी ने विरोध किया। निकोलस को जानकारी हुई तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले चाकू से गला काटने की कोशिश की। चाकू से गला नहीं कटा तो फावड़े से सि‍र को काटकर अलग कर दि‍या।

ये भी पढ़ें: 11 Nov राशिफल : नौकरी, बिजनेस और संबंधों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, जानें….

Newstrack

Newstrack

Next Story