×

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र: 25 घण्टे 39 मिनट चलने के बाद स्थगित

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर  विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सभी दलीय नेताओं और मा0 सदस्यो ने सारगर्भित चर्चा में भाग लिया।

Anoop Ojha
Published on: 26 July 2019 3:15 PM GMT
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र: 25 घण्टे 39 मिनट चलने के बाद स्थगित
X

लखनऊ: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सभी दलीय नेताओं और मा0 सदस्यो ने सारगर्भित चर्चा में भाग लिया। सत्र में प्रदेश के निजी 27 विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने व एकरूपता लाने के लिए निजी विश्वविद्यालय विधेयक- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक, 2019 एवं इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2019 सहित कुल 13 महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराए गए। कई सदस्यों ने विधेयकों के प्रस्तुतीकरण और विधि निर्माण में हिस्सा लिया।

यह भी पढें......भूमिहीनों के लिए सरकार कर रही है काम – स्वामी प्रसाद

दीक्षित ने बताया की सत्र में सात दिन काम हुआ। और सदन की कार्यवाही 25 घण्टे 39 मिनट चली। 3 घण्टे 03 मिनट बाधित रही। प्रथम दिन को छोड़कर अन्य दिनों में सत्र में व्यवधान नहीं हुआ। सदन के प्रथम दिन विधान सभा के वर्तमान सदस्य स्व0 जगन प्रसाद गर्ग को शोकांजलि अर्पित करते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित रही। 22. जुलाई को दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भावभीनी श्रद्वांजलि दी गयी। शीला दीक्षित एवं मनोहर पर्रिकर को विनम्रता, सौम्यता, सरलता एवं लोकप्रियता व दिल्ली एवं गोवा के विकास में उनके विशिष्ट योगदान की चर्चा हुई। दूसरे दिन 15 भूतपूर्व सदस्यों को भी श्रद्वांजलि अर्पित की गयी।

यह भी पढें......हापुड़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, मौके से कई कारतूस, तमंचे बरामद

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक-23.07.2019 को मा0 मुख्यमंत्री जी की तरफ से सदन में चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिको तथा उनकी टीम को हार्दिक बधाई का प्रस्ताव रखा। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया की चन्द्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण ने यह साबित कर दिया की भारत आंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर आया और चुनिन्दा देशों की कतार में शामिल हो गया है। नेता विरोधी दल एवं अन्य दलीय नेताओं ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। चन्द्रयान-2 मिशन के उद्वेश्यों की पूरी सफलता के लिए सदन की तरफ से बधाई संदेश पारित हुआ।

यह भी पढें......क्या आप जानते हैं एक सेकेंड के ईंधन में चंद्रयान कितने KM की दूरी तय करता है?

सदन में फागू चैहान, सदस्य विधान सभा को बिहार राज्य का राज्यपाल बनाए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बधाई प्रस्ताव रखा गया। सभी दलीय नेताओं ने अपने-अपने दल की तरफ से फागू चैहान को बधाई देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की और बधाई प्रस्ताव पारित हुआ। फागू चैहान ने सभी दलीय नेताओं एवं सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story