×

मुरादाबाद: राम मंदिर निर्माण के नाम पर की जा रही थी वसूली, पुलिस ने शुरू की जांच

विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ नाम के संगठन द्वारा राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने की जानकारी होने पर भाजपा नेताओ ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा नेताओ के फोटो के गलत इस्तेमाल पर जिला अध्यक्ष की तरफ से मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

Newstrack
Published on: 27 Dec 2020 6:14 AM GMT
मुरादाबाद: राम मंदिर निर्माण के नाम पर की जा रही थी वसूली, पुलिस ने शुरू की जांच
X
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को कारसेवक के रूप में हम भी अयोध्या में उपस्थित थे। हम एक रात पहले वहां सोए हुए थे।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली का मामला सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है । आरोप है की चंदे की रसीद पर यूपी के कैबनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है, विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ नाम के संगठन ने ये चंदे की रसीदें छपवाई हैं। कैबनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है की राम मंदिर के नाम पर धन संग्रह की शिकायत मिली थी आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया है गलत काम करने वालो पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ें:ब्रिटेन में 4 जनवरी से लगेगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, भारत के लिए आई ये अच्छी खबर

विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ चंदे की रसीदें छपवा कर चंदा वसूल रहा था

विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ नाम के संगठन द्वारा राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने की जानकारी होने पर भाजपा नेताओ ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा नेताओ के फोटो के गलत इस्तेमाल पर जिला अध्यक्ष की तरफ से मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ चंदे की रसीदें छपवा कर चंदा वसूल रहा था और सोशल मीडिया में भी भाजपा नेताओ के फोटो लगा कर चंदे की अपील की जा रही थी, कैबनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह को इसकी जानकारी हुई तो भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें:नैनीताल में विंटर कार्निवल शुरू, उतराखंड की इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें

यूपी के कैबनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है

विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन पर जानकरी दी की उनका संगठन 2018 से काम कर रहा है और वह जमा धन राम मंदिर को भेजने वाले थे लेकिन अब चंदा रोक दिया गया है, वहीं यूपी के कैबनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है की ऐसे लोगो पर दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए, चंदे की रसीद पर मुख्यमंत्री, मंत्री और सम्मानित नेताओ के फोटो छपे है जो गलत है। ऐसे लोगो पर कार्यवाही की मांग की गयी है । पुलिस का कहना है की मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है साईबर सेल को भी जाँच में लगाया गया है।

रिपोर्ट- शाहनवाज़ खान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story